Monday 8th of June 2026

ब्रेकिंग

(ग्रामीण) ने बदली सुहानो की जिंदगी, कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर

डंप किया बरामद, हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया स्वर्णप्राशन

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

गोवा नाइट क्लब में सिलेंडर विस्फोट : एक भयावह त्रासदी और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Jagbhan Yadav

Sun, Dec 7, 2025

गोवा के आरपोरा क्षेत्र में शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट पूरे राज्य के लिए एक दिल दहला देने वाली घटना साबित हुआ। लगभग रात 12 बजे हुए इस धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा क्लब आग की चपेट में आ गया। अंदर मौजूद कर्मचारी और पर्यटक संभल भी नहीं पाए और देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई। दमकल विभाग की टीमों ने काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बड़ी क्षति हो चुकी थी।

पुलिस के अनुसार, इस हादसे में कुल 25 लोगों की दर्दनाक मौत हुई, जिसमें 4 विदेशी पर्यटक भी शामिल थे। मरने वालों में अधिकांश क्लब के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। कई शव बुरी तरह जले हुए मिले, जबकि कई लोगों की मौत दम घुटने से हुई। किचन एरिया से आग फैलते हुए क्लब के अन्य हिस्सों तक पहुंच गई और लोग बाहर निकलने की कोशिश में फंसते गए। दो लोग सीढ़ियों पर भागते समय धुएँ और आग की चपेट में आकर मारे गए।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो तुरंत मौके पर पहुंचे। कुछ मृतकों की पहचान कर ली गई है, जबकि कई शवों की पहचान प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे को “बेहद दर्दनाक दिन” बताते हुए सख्त जांच के आदेश दिए और कहा कि जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रारंभिक जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि क्लब में फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं किया गया था। फायर एग्जिट सही स्थिति में नहीं थे और गैस सिलेंडरों की सुरक्षा जांच भी लंबे समय से नहीं हुई थी। डीजीपी आलोक कुमार ने बताया कि सबसे ज्यादा शव किचन के पास मिले, जहाँ से आग शुरू हुई थी। फॉरेंसिक टीम हादसे की वास्तविक वजह की गहन जांच कर रही है।

इस घटना के बाद गोवा की सुरक्षित पर्यटन छवि पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। विधायक माइकल लोबो ने सभी क्लबों का सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि कई लोगों की मौत इसलिए हुई क्योंकि वे बेसमेंट की ओर भाग गए जहाँ निकासी का उचित प्रबंध नहीं था।

राज्य सरकार ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए स्पष्ट किया है कि लापरवाही किसी भी स्तर की हो, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच रिपोर्ट आते ही जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई निश्चित है।

Tags :

Goa Incident, Fire Accident, Cylinder Blast, Safety Lapse, India News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें