Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

आज का शुभ मुहूर्त, अमृत काल और दिशाशूल की स्थिति, एक क्लिक में पढ़ें

: शनिवार को शनि देव की बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

से बढ़ता है आत्मविश्वास : साव

, श्रम विभाग ने नियमों में किया बड़ा संशोधन

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: डीएम साहिबा : मध्य प्रदेश अवैध बालू परिवहन” में “यूपी का छुड़ा रहा छक्का”, माफिया औऱ जयचंदों की चांदी

Jagbhan Yadav

Sat, Jan 13, 2024

  • राजेंद्र यादव

बांदा। डीएम “दुर्ग शक्ति जी आप बाखबर” हो जायें ! “ओवर लोड परिवहन का डंका बज रहा” है। इसमें “भ्रष्टाचार का बहुत बड़ा फंडा” है। आपको बता दें की मध्य प्रदेश इन दिनों बालू खनन एवं परिवहन में यूपी प्रशासन के छक्के छुड़ा रहा है। इसमें “यूपी के बांदा जिले के जयचंदों की भी सहभागिता है”

मध्य प्रदेश अवैध बालू परिवहन में "यूपी का छुड़ा रहा छक्का" : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी

इसमें “कुछ कथित तौर पर अपने को दिग्गज मानने वाले टुकडा खोर मीडिया कर्मी, प्रशासनिक एवं विभागीय जिम्मेदारों की भी शह” है। इन सबको मध्य प्रदेश के बालू माफिया के प्रभावशाली“गुर्गे हबीब एवं जावेद” अपने प्रभाव में नचा रहे हैं औऱ गीत सा गा रहें हैं “नाचो मेरी बुलबुलों तुम्हें पैसा मिलेगा हमारे जैसा कद्रदान कहां मिलेगा” ?

दूसरी ओर मध्य प्रदेश की सिमा से होते हुए “गिरवा एंव मटौंध मार्ग पर” गाहे -बगाहे ओवर लोड खनिज परिवहन की धर -पकड़ की मिली भगत रणनीति तो कभी औचक निरीक्षण को भी सहृदयता से अंजाम दिया जाता है। वैसे “फंडा यह है कि सोची -समझी दस्तूर के तहत खनिज, परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ओवरलोडिंग के खिलाफ जांच अभियान चलातें हैं। फिर इस खेल के पतंग में ढील दे दी जाती” है।

उधर, “धरपकड़ अभियान की कथित इस नौटंकी” में ओवरलोड ट्रक रात में गांव की गलियों में छिप जातें हैं। टीम के जाने के बाद “सैकड़ों ट्रक बैरियर से बाइज्ज्त” निकाल दिये जाते हैं !

वैसे आपको बता दें कि संयुक्त चेकिंग को लेकर ओवरलोड ट्रक व डंपर चालकों में तय शुदा रिहर्सल की तरह हलचल मच जाती है। रात के अंधेरे में गांव की गलियों और जंगल में पेड़ों की आड़ में ट्रक-डंपर छिप जातें हैं, मानों “भूसे के ढ़ेर में सुई छिप गई” हो। 

इसमें “लोकेशन बाजों” की “महत्व पूर्ण भूमिका” होती है। “दलाली की रकम की जेबों में हनक” हो जाती है। टीम अधिकारियों की पल-पल की खबर ट्रक चालकों और मालिकों तक पहुंचाते हैं। एवज में प्रति ट्रक “मोटे रुपये भेंट में” मिलते हैं। दूसरी तरफ सुबह से ही ट्रक-डंपर चालकों में “शहर से बाहर निकलने की होड़” रोजाना मची रहती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें