Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बैठक धर्मेंद्र सिंग के नेतृत्व में संपन्न हुआ

: गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत

से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

सीपी राधाकृष्णन देश के नए उपराष्‍ट्रपति : सीपी राधाकृष्णन देश के नए उपराष्‍ट्रपति

Jagbhan Yadav

Tue, Sep 9, 2025

नई दिल्‍ली। देश के नए उपराष्‍ट्रपति सीपी राधाकृष्णन होंगे। 15वें उपराष्‍ट्रपति चुनाव के लिए आज मतदान हुआ था। एनडीए राधाकृष्णन का मुकाबला इंडिया ब्‍लाक समर्थित उम्‍मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी से था। चुनाव में 98.3 प्रतिशत मतदान हुआ और मतगणना शाम छह बजे से जारी थी।

सीपी राधाकृष्णन को कुछ 452 वोट मिले, वहीं बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले।

12 सांसदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया

 सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले मतदान में कुल 768 सांसदों ने अपने वोट डाले। दोनों सदनों को मिलाकर वर्तमान में 7 सीटें खाली हैं, जिसके चलते कुल 781 सांसदों को मतदान करना था। हालांकि, 12 सांसद वोटिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए।

इनमें बीआरएस के 4, बीजेडी के 7 और अकाली दल के 1 सांसद शामिल हैं। दूसरी ओर, एनडीए के सभी 427 सांसदों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में कुल 788 सदस्य होते हैं, जिनमें 245 राज्यसभा और 543 लोकसभा के सांसद शामिल हैं। इसके अलावा, राज्यसभा के 12 मनोनीत सदस्य भी वोट डालने के हकदार हैं।

खबर अपडेट हो रही है…

Tags :

Big_NewsCP RadhakrishnanVICE PRESIDENT

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें