Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

दिव्यांग नंदकुमार को स्कूटी प्रदान की

के लिए चयनित अभिषेक से मिले उप मुख्यमंत्री शर्मा, दी शुभकामनाएं

करोड़ की लागत से बन रहे केशकाल घाट बायपास रुट का किया निरीक्षण

व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा गौर कल आ रहीं रायपुर

विष्णु मंदिर में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: दिल्ली में शीतलहर का कहर, कश्मीर में तापमान शून्य से 5.4 डिग्री नीचे, यूपी के कई जिलों में घना कोहरा

Jagbhan Yadav

Wed, Dec 11, 2024

Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है. उत्तर भारत में ठंड और शीतलहर बढ़ रही है जबकि दक्षिण भारत में बारिश के आसार हैं.

Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है. उत्तर भारत में ठंड और शीतलहर बढ़ रही है जबकि दक्षिण भारत में बारिश के आसार हैं.

राजधानी दिल्ली समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. दिल्ली और आसपास के इलाकों में ठंड बढ़ गई है. न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच चुका है. सुबह-शाम ठंड महसूस होती है और दिन में धूप के बावजूद ठंडक बनी रहती है. पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होने का असर उत्तर भारत में दिखाई दे रहा है.

दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश के बाद ठंड बढ़ रही है. मंगलवार (10 दिसंबर) को धूप खिलने के बावजूद ठंडी हवाओं के कारण गर्मी का अहसास नहीं हुआ. सुबह-शाम की ठंड के साथ-साथ आने वाले दिनों में स्मॉग और धुंध बने रहने की संभावना है.

उत्तर भारत में शीतलहर का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश के आसार जताए हैं. पूरे देश में मौसम के अलग-अलग रूप नजर आ रहे हैं.

मौसम विभाग के अनुसार 12-13 दिसंबर को दिल्ली में स्मॉग और धुंध रहेगी. अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 6-7 डिग्री के बीच रह सकता है. 14 से 16 दिसंबर तक भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है.

कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 0 से नीचे चला गया है. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने 18 दिसंबर तक मुख्यतः शुष्क मौसम रहने की संभावना जताई है.

हरियाणा में भी ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. आज शीतलहर चलने की संभावना है और 13 दिसंबर तक ऐसा ही मौसम बने रहने की उम्मीद है. यहां अधिकतम तापमान 21-23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिर सकता है.

पश्चिमी यूपी में रात और सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है. पूर्वी यूपी के जिलों में शीतलहर चलने के आसार हैं. कुशीनगर, गोंडा, बहराइच, सीतापुर जैसे जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.

पंजाब में 13 दिसंबर तक शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ-साथ दिल्ली में हुई बारिश का असर भी पड़ोसी राज्य पंजाब में देखने को मिलेगा. आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिर सकता है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें