Monday 8th of June 2026

ब्रेकिंग

(ग्रामीण) ने बदली सुहानो की जिंदगी, कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर

डंप किया बरामद, हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया स्वर्णप्राशन

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

भीषण सड़क हादसा : कार ने दोपहिया वाहनों को मारी टक्कर, फिर फ्लाईओवर पर पलटी, 4 की मौत, 3 घायल

Jagbhan Yadav

Sat, Nov 22, 2025

महाराष्ट्र :- महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ कस्बे में शुक्रवार को एक कार कुछ दोपहिया वाहनों को टक्कर मारने के बाद फ्लाईओवर पर पलट गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना शाम करीब 7:15 बजे शहर के पूर्वी हिस्से को पश्चिमी हिस्से से जोड़ने वाले फ्लाईओवर पर हुई। पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोपहिया वाहन पर सवार एक व्यक्ति फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर गिर गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "कार चालक ने कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया और चार-पांच दोपहिया वाहनों से टकरा गया।" 

अंबरनाथ के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) शैलेश काले ने बताया, "दुर्घटना में कार चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई।" मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें