Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

से बढ़ता है आत्मविश्वास : साव

, श्रम विभाग ने नियमों में किया बड़ा संशोधन

और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है - डेका

बल्कि डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासक बनेंगे : मुख्यमंत्री साय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

बिहार में BJP 101 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, NDA ने सीट शेयरिंग का खोला पत : बिहार में BJP 101 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, NDA ने सीट शेयरिंग का खोला पत्ता, जदयू को हिस्से आई इतनी सीटें

Jagbhan Yadav

Sun, Oct 12, 2025

https://thenewsindialive.in/CG the News india live @दिल्ली.Bihar Assembly Elections: BJP candidates will contest on 101 seats बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर मचे घमासान के बीच शनिवार को एनडीए (NDA) ने सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी है। बिहार में बीजेपी (BJP) 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं सीएम नीतिश कुमार की जदयू (JDU)101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) को 6 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम (RLM) को 6 सीटें दी गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार चिराग पासवान की पार्टी LJP (R) 29 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।

‌‌अब BJP-JDU बराबर के भाई

2005 से लेकर पिछले विधानसभा चुनाव तक JDU ने हमेशा बीजेपी से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ा है। JDU पिछले 4 चुनाव में हमेशा बड़े भाई की भूमिका में रहता था। 2020 में ही जदयू 115 और बीजेपी 110 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन 2025 विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां 101-101 सीटों पर लड़ेंगी। अब दोनों बराबर वाले भाई हो गए हैं।

चिराग इस बार NDA का हिस्सा

2020 का चुनाव तत्कालीन लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) ने अकेले लड़ा था। पार्टी ने 135 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। हालांकि एक सीट पर ही जीत मिली थी। लोजपा ने खासतौर से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के खिलाफ अपने उम्मीदवार खड़े किए थे, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ प्रत्यक्ष रूप से नहीं लड़ा। हालांकि जून 2021 में लोजपा में टूट हुई और पशुपति पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) बनी, जबकि चिराग की पार्टी लोजपा (रामविलास) है, जो इस बार के चुनाव में NDA का हिस्सा है। पशुपति की पार्टी के महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

6 सीटें मिलने पर कहा- मैं संतुष्ट हूं

सूत्रों की माने तो मांझी को गयाजी की टेकारी, अतरी, इमामगंज, बराचट्टी विधानसभा के साथ सासाराम की कुटुंबा और जमुई की सिकंदरा विधानसभा सीट मिली है। उपेंद्र कुशवाहा सासाराम, दिनारा, उजियारपुर, महुआ, बाजपट्टी और मधुबनी से चुनाव लड़ेंगे। सीट शेयरिंग से पहले 40 सीटों की डिमांड करने वाले जीतन राम मांझी ने 6 सीटें मिलने पर कहा- मैं संतुष्ट हूं।

Tags :

chhattisgarh Hindi news india Raipur

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें