Bihar Election 2025 Live Updates: दो चरणों में होगा बिहार का चुनाव, 6 : Bihar Election 2025 Live Updates: दो चरणों में होगा बिहार का चुनाव, 6 और 11 नवंबर को होगी वोटिंग
Jagbhan Yadav
Mon, Oct 6, 2025
Bihar Assembly Election 2025 Dates Schedule: चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज शाम 4 बजे किया जाएगा। दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिससे नामांकन, मतदान और नतीजों की तस्वीर साफ हो जाएगी।


Bihar Election 2025 Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है 243 सीटों वाले बिहार में इस घोषणा के साथ ही चुनावी हलचल और राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर पहुंच जाएंगी। चुनाव की घोषणा होते ही राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है, जिसके बाद अब सरकारी घोषणाओं और उद्घाटनों पर रोक लग गई है। यह चुनाव एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर का मैदान बनेगा, वहीं जन सुराज पार्टी जैसी नई ताकतें मुकाबले को रोचक बना रही हैं। इससे पहले सोमवार को सीएम नीतीश कुमार कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

Tags :
bhilai kumhari durg charoda
विज्ञापन
विज्ञापन