चुनाव से पहले RJD को एक और बड़ा झटका, अब इस विधायक ने दिया इस्तीफा; भा : चुनाव से पहले RJD को एक और बड़ा झटका, अब इस विधायक ने दिया इस्तीफा; भाजपा में होंगे शामिल
Jagbhan Yadav
Thu, Oct 9, 2025
Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पाला बदलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में राजद एक और बड़ा झटका लगा है। इसी कड़ी में भभुआ विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक भरत बिंद ने गुरुवार को चुनाव से पहले राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया।
बिहार विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, "बिंद के इस्तीफे के कारण भभुआ (कैमूर जिले में) विधानसभा सीट रिक्त हो गई है।" बिंद ने बताया, "मैंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है और राजद भी छोड़ दिया है... मैं आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ूंगा।" वह राजद के टिकट पर विधानसभा के लिए चुने गए थे।
जद(यू) के एनडीए में वापस आने के बाद बिंद ने सत्ता पक्ष के सदस्यों के साथ बैठना शुरू कर दिया। इसके बाद, राजद ने उन्हें विधानसभा से अयोग्य ठहराने की मांग की थी। उनकी अयोग्यता की मांग वाली याचिका विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव के समक्ष लंबित है। बिहार विधानसभा के चुनाव 6 और 11 नवंबर को होंगे। मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी।
Tags :
बिहार विधानसभा चुनाव Bihar Assembly ElectionsBihar Elections 2025 RJD Tejashwi Yadav Bihar Chunavबिहार चुनाव बिहार चुनाव 2025 Bharatbind Bharatbind resigns
विज्ञापन
विज्ञापन