Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा गौर कल आ रहीं रायपुर

विष्णु मंदिर में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

सुकमा में आत्मसमर्पित युवाओं की जिंदगी लिख रही विकास की नई कहानी

ने राष्ट्रीय पदक विजेता बेसबॉल खिलाडिय़ों का किया सम्मान

खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: ओडिशा में लैंडफॉल के बाद ‘दाना’ तूफान का रौद्र रूप, 120 किलोमीटर की रफ्तार, 10 लाख लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Jagbhan Yadav

Fri, Oct 25, 2024

ओडिशा में लैंडफॉल के बाद ‘दाना’ तूफान का रौद्र रूप, 120 किलोमीटर की रफ्तार, 10 लाख लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Dana Cyclone: दाना तूफान के चलते ओडिशा और बंगाल के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है. इस आंधी के कारण दोनों राज्यों के कई इलकों में पेड़ गिरने की तस्वीरें में सामने आ रही हैं. 'दाना' तूफान को लेकर ओडिशा और बंगाल में NDRF की कई टीमें अलर्ट पर हैं.

Dana Cyclone

 'दाना' तूफान को लेकर ओडिशा और बंगाल में NDRF की कई टीमें अलर्ट पर हैं.

Dana Cyclone: देर रात ओडिशा के तट से ‘दाना’ तूफान की टक्कर हुई. लैंडफॉल होने के बाद ‘दाना’ तूफान का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक दाना तूफान का लैंडफॉल अभी भी जारी है. ओडिशा के धामरा और भितरकनिका के पास तूफान 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा है. तूफान के चलते ओडिशा और बंगाल के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है. इस आंधी के कारण दोनों राज्यों के कई इलकों में पेड़ गिरने की तस्वीरें में सामने आ रही हैं. ‘दाना’ तूफान को लेकर ओडिशा और बंगाल में NDRF की कई टीमें अलर्ट पर हैं. भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट को सुबह 9 बजे तक के लिए बंद किया गया है.

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के असर से ओडिशा में बारिश हो रही है. ओडिशा में 5.84 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है। कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए. भद्रक, केंद्रपाड़ा में 30 सेमी से ज्यादा बारिश का अनुमान है. तूफान का असर 7 राज्यों में देखने को मिल रहा है.

पश्चिम बंगाल की बात करें तो यहां भी सरकार ने लाखों लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से निकाल सुरक्षित जगह पहुंचाया है. वहीं 83,537 लोगों को रिलीफ कैंप में पहुंचाया गया है. कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट शुक्रवार सुबह 9 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है. दो एयरपोर्ट पर 16 घंटे 300 फ्लाइट कैंसिल, 552 ट्रेनें रद्द भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम 5 बजे से 25 अक्टूबर सुबह 9 बजे तक 16 घंटे करीब 300 फ्लाइट्स कैंसिल की गई है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें