Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

से बढ़ता है आत्मविश्वास : साव

, श्रम विभाग ने नियमों में किया बड़ा संशोधन

और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है - डेका

बल्कि डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासक बनेंगे : मुख्यमंत्री साय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

भीषण हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 6 लोग थे सवार; मची अफरा-तफरी

Jagbhan Yadav

Tue, Jan 27, 2026

देहरादूनः राजधानी देहरादून में रविवार को भीषण हादसा हुआ है। जहां अनियंत्रित होकर एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हुई है। जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया गया कि कार सवार सभी लोग दिल्ली से चकराता घूमने आए हुए थे। वे वापस दिल्ली लौट रहे थे। लेकिन, तभी रील बनाने के चक्कर में उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह सड़क दुर्घटना कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर हुई है। जहां रविवार को लालपुल के पास से गुजर रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना के दौरान कार में 6 लोग सवार थे। बताया गया कि सभी कार सवार दिल्ली से चकराता में बर्फबारी देखने के लिए आए हुए थे। यहां मौज मस्ती कर वापिस लौट रहे थे। तभी सोशल मीडिया पर आखिरी एक ओर पोस्ट डालने की इच्छा हुई। यात्रियों ने चलती गाड़ी में रील बनाना शुरू किया। जिससे चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया। जिससे गाड़ी सीधा खाई में जा गिरी।

घटना में (15) वंश चावला निवासी संतनगर पुरानी दिल्ली की मौके पर मौत हो गई। जबकि मोहित कपूर, हेमा चावला, सुवाग्य कपूर, शौर्य कपूर और लीना कपूर घायल हुए है। सभी लोग आपस में रिश्तेदार है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया पहुंचाया गया। जहां मोहित कपूर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि रील बनाने के दौरान कार हादसे का शिकार हुई है। इसके अतिरिक्त पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें