Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

से बढ़ता है आत्मविश्वास : साव

, श्रम विभाग ने नियमों में किया बड़ा संशोधन

और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है - डेका

बल्कि डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासक बनेंगे : मुख्यमंत्री साय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: PHOTOS: इतालवी प्रधानमंत्री मेलोनी ने PM मोदी का नमस्ते कर स्वागत किया; भारत-इटली द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत

Jagbhan Yadav

Fri, Jun 14, 2024

आज जी7 शिखर सम्मेलन का दूसरा दिन है। सम्मेलन का आयोजन इटली में हो रहा है। दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं से मुलाकात की। 


2 of 9 

मेलोनी से मिले PM मोदी - फोटो : Doordarshan Video

वैश्विक नेताओं से मुलाकात करते हुए पीएम मोदी ने आज इटली की प्रधानमंत्री और जी7 शिखर सम्मेलन की मेजबान जार्जिया मेलोनी से मुलाकात की। खास बात यह है कि इटली की पीएम ने भारतीय अंदाज में नमस्ते करके पीएम मोदी का स्वागत किया।  


3 of 9 

मेलोनी से मिले PM मोदी - फोटो : Doordarshan Video

भारत जी7 समूह का सदस्य देश नहीं है पर इटली की पीएम मेलोनी ने पीएम मोदी को खास मेहमान के रूप में आमंत्रित किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्तें काफी मजूबत हैं। 

G7 Summit photos PM Modi and Meloni meeting in Italy welcome with Namaste see highlights

मेलोनी से मिले PM मोदी - फोटो : Doordarshan Video

मेलोनी को आज दुनिया जिस नजरिए से देख रही है। यहां तक वह रातों-रात नहीं पहुंची हैं। उनके 2022 में इतालवी प्रधानमंत्री के पद काबिज होने के बाद कई लोगों ने उनकी ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी के नव-फासीवादी इतिहास को लेकर फिक्र जताई थी। लेकिन मेलोनी ने अपनी विश्व छवि को संवारने में कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अपने विरोधियों और संदेहियों को शांत ही नहीं किया बल्कि ताकतवर मुल्क अमेरिका के जो बाइडेन और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन जैसे वैश्विक नेताओं के साथ अपने रिश्ते गहरे और पक्के किए।


5 of 9 

मेलोनी से मिले PM मोदी - फोटो : Doordarshan Video

प्रधानमंत्री मोदी ने पारंपरिक जी7 पारिवारिक फोटो से पहले वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। उम्मीद है कि पोप फ्रांसिस के साथ भी पीएम मोदी द्विपक्षीय वार्ता कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर अपुलिया में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत-ब्रिटेन के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

G7 Summit photos PM Modi and Meloni meeting in Italy welcome with Namaste see highlights

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली में जी7 शिखर सम्मेलन के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि भारत, यूक्रेन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए उत्सुक है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ बैठक बहुत सार्थक रही।


8 of 9 

मैक्रों से मिले PM मोदी - फोटो : Doordarshan Video

जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने इटली पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने रक्षा, एआई (कृत्रिम मेधा), महत्वपूर्ण तकनीक और अंतरिक्ष जैसे प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने आगामी पेरिस ओलंपिक 2024 की मेजबानी के लिए राष्ट्रपति मैक्रों को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली में जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में पोप फ्रांसिस से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने गले मिलकर उनसे भेंट की। 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें