Thursday 16th of April 2026

ब्रेकिंग

जानिए भाषण की बड़ी बातें

उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाजी से हुआ हादसा, सिस्टम ने दी थी चेतावनी

छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षकों की भर्ती शुरू, नोट कर लें परीक्षा की डेट… जानिए सबकुछ

कैबिनेट मंत्री देवांगन ने घायलों का जाना हालचाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: विद्युत जामवाल का स्टंट देखकर रौंगटे हो जाएंगे खड़े, नोरा और अर्जुन रामपाल ने मचाया तहलका, वीडियो

Jagbhan Yadav

Fri, Feb 9, 2024

 

विद्युत जामवाल की मूवी ‘क्रैक- जीतेगा तो जिएगा’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। मूवी में विद्युत ने कई सारे खतरनाक स्टंट किए हैं, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Crakk Movie Trailer Release Vidyut Jammwals Dangerous Action Arjun Rampal Nora Fatehi Amy Jackson
क्रैक मूवी का ट्रेलर हुआ रिलीज।

 

विद्युत जामवाल को बॉलीवुड का एक्शन किंग कहा जाता है। शुक्रवार को उनकी अपकमिंग मूवी ‘क्रैक- जीतेगा तो जिएगा’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर में विद्युत का जबरदस्त एक्शन थ्रिलर देखा जा सकता है। मूवी के ट्रेलर से ही पता चलता है कि फिल्म में एक्टर ने हैरतअंगेज स्टंट किए हैं।

 

https://twitter.com/taran_adarsh/status/1755869017401590127?t=z9rz6aPLLTTRm3SFTvIFyw&s=19

 

 

गेम के अंदर होगा खतरनाक एक्शन
ट्रेलर के शुरुआत में दो भाई एक दूसरे से वादा करते हैं कि वो 'मैदान' नामक एक एक्शन गेम में जाएंगे और उसे जीतेंगे। इनमें से एक भाई का किरदार विद्युत ने निभाया है और ट्रेलर से पता चलता है कि उसका भाई लापता हो गया था। अर्जुन रामपाल को इस गेम का मालिक बताया गया है, जहां उन्होंने घोषणा की है कि नियम और कानून उनके बनाए हुए हैं। फिल्म में नोरा फतेही विद्युत की प्रेमिका की भूमिका में हैं। मूवी में नोरा की बोल्डनेस का भी तड़का है।

 

वहीं एमी जैक्सन कुछ एक्शन करती हुई नजर आ रही हैं। एमी के किरदार से पता चलता है कि शायद वो विद्युत के भाई के साथ जो हुआ उसकी सच्चाई जान रही हैं। ट्रेलर में विद्युत को गेम में आमने-सामने देखा गया है जिसमें कुछ जबरदस्त एक्शन सीन शामिल है, जहां वह एक चलती गाड़ी से कूदते हुए और कई गुंडों से लड़ते हुए दिखाई देते हैं।

अर्जुन रामपाल बने हैं विलेन
ट्रेलर से पता चलता है कि मूवी में अर्जुन रामपाल विलेन की भूमिका में हैं। उनके कुछ डायलॉग भी सामने आए हैं। इससे पहले अर्जुन किसी गेम का विलेन शाहरुख खान की रा-वन में बने थे।

इस दिन होगी रिलीज
क्रैक: जीतेगा तो जिएगा का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। मूवी को विद्युत जामवाल और अब्बास सैय्यद ने प्रोड्यूस किया है। आदित्य दत्त, रेहान खान, सरीम मोमिन और मोहिंदर प्रताप सिंह ने फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है, बता दें कि मूवी 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

https://x.com/taran_adarsh/status/1755869017401590127?s=46

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें