: KGF 2 से भी धमाकेदार ‘पुष्पा 2: द रूल’ का ट्रेलर रिलीज, रोमांस के साथ एक्शन का दिखा डबल डोज
Jagbhan Yadav
Sun, Nov 17, 2024
KGF 2 से भी धमाकेदार ‘पुष्पा 2: द रूल’ का ट्रेलर रिलीज, रोमांस के साथ एक्शन का दिखा डबल डोज
Pushpa 2: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग धांसू फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
Pushpa 2 the Rule Trailer Release:आइकन स्टार अल्लू अर्जुन की मोस्ट-अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। पटना के गांधी मैदान में इसके लिए एक विशेष कार्यक्रम रखा गया था। ‘पुष्पा 2: द रूल’ के ट्रेलर में एक्शन, ड्रामा, और रोमांस के साथ स्टार पावर का बेहतरीन तालमेल दिखा।
पुष्पा 2’ के ट्रेलर रिलीज के लिए पटना आए अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना (Allu Arjun-Rashmika Mandanna) ‘पुष्पा 2’ के ट्रेलर रिलीज के लिए पटना (Patna) आए। इस दौरान भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (akshara singh) अल्लू और रश्मिका के साथ मंच पर दिखीं। अक्षरा ने जोरदार ठुमके लगाते हुए ‘सामी-सामी’ गाने पर डांस किया।
5 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
पुष्पा 2: द रूल, सुकुमार द्वारा निर्देशित और अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल द्वारा स्टारर है। इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार ने किया है और म्यूजिक टी सीरीज ने दिया है। यह फिल्म 05 दिसंबर को रिलीज होगी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन