Thursday 16th of April 2026

ब्रेकिंग

जानिए भाषण की बड़ी बातें

उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाजी से हुआ हादसा, सिस्टम ने दी थी चेतावनी

छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षकों की भर्ती शुरू, नोट कर लें परीक्षा की डेट… जानिए सबकुछ

कैबिनेट मंत्री देवांगन ने घायलों का जाना हालचाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

*सन नियो लाया नया अपकमिंग शो ‘सत्या साची’ का नया प्रोमो, दो बहनों के र : *सन नियो लाया नया अपकमिंग शो ‘सत्या साची’ का नया प्रोमो, दो बहनों के रिश्ते की सच्ची कहानी*

Jagbhan Yadav

Mon, Oct 27, 2025

सन नियो लाया नया अपकमिंग शो ‘सत्या साची’ का नया प्रोमो, दो बहनों के रिश्ते की सच्ची कहानी

मध्य प्रदेश, अक्टूबर 2025 : सन नियो का चर्चित शो ‘सत्या साची’ अपने पहले ही प्रोमो के बाद से दर्शकों के बीच चर्चा

का विषय बना हुआ है। इस प्रोमो में दर्शकों को दो मजबूत और प्रेरणा देने वाली बहनों सत्या और साची से परिचय

कराया गया था, जो इस कहानी का केंद्र हैं। अब शो का नया प्रोमो रिलीज होने के साथ ही यह उत्साह दोगुना हो गया है,

क्योंकि इसमें इस शो के दो मुख्य पुरुष किरदार नजर आ रहे हैं। दर्शक जल्द ही भरत नारंग को विक्रांत और आकाश

खंडेलवाल को शौर्य की भूमिका में देखेंगे, जो इस भावनात्मक सफर में और गहराई जोड़ेंगे।

पहले दो प्रोमो में हमें दोनों बहनों की शक्ति और व्यक्तित्व की झलक देखने को मिलती है जो स्वभाव में भले ही बहुत

अलग हों, लेकिन नैतिक मूल्यों से ये जुड़ी हुई हैं। शो का नया प्रोमो कहानी को एक नए मोड़ पर ले जाता है। इस नए

प्रोमो में हम मिलते हैं दो चचेरे भाइयों से, जिसमें शौर्य जो निश्चिंत और अक्सर शराब जैसी आदतों में लिप्त रहता है वहीं

दूसरी ओर विक्रांत मानता है कि एक महिला का जीवन केवल घर और परिवार की देखभाल तक सीमित होना चाहिए।

ऐसे में उनका अतीत, उन्हें एकदम अलग-अलग सोच और व्यक्तित्व वाला व्यक्ति बना चुका है। प्रोमो के विज़ुअल्स हमें

सीधे शौर्य की शादी तक ले जाते हैं, जहाँ उसकी माँ, सुंदरी, किसी बात से चिढ़ी नज़र आती है और उसे चेतावनी देती है

कि वो परिवार की इज़्ज़त पर दाग न लगाए। लेकिन तभी एक बड़ा झटका लगता है हालात ऐसे बनते हैं कि शौर्य की

शादी अचानक साची से हो जाती है! यह चौंकाने वाला सीन कई सवाल खड़े करता है कि क्या दोनों बहनें इस तूफ़ान में

एक-दूसरे का सहारा बन पाएँगी? और इस जीवन-बदल देने वाले सफर में साची का मार्गदर्शन और सहारा बनने में सत्या

की क्या भूमिका होगी? ड्रामा, इमोशंस और कई उतार-चढ़ाव से भरे इस प्रोमो में यह साफ़ है कि यह कहानी दर्शकों को

पूरी तरह बाँधे रखेगी।

अभिनेता आकाश खंडेलवाल ने कहा, “मैं शौर्य का किरदार निभाने को लेकर बेहद उत्साहित हूँ। इसमें कई लेयर्स हैं और

यह नॉर्मल टीवी शोज से बहुत अलग है। इस कहानी में कई मोड़ और उतार चढ़ाव हैं जो इसे और दिलचस्प बनाते हैं।

थोड़ी सी घबराहट ज़रूर है, लेकिन मैं पूरी मेहनत करूँगा ताकि शौर्य को एक ऐसा जिवंत किरदार बना सकूँ कि दर्शक

उसे हमेशा याद रखें और उससे अपना जुड़ाव महसूस करें।”

भरत नारंग ने कहा ,“‘सत्या साची’में विक्रांत का किरदार निभाना मेरे लिए एक नया और अनोखा अनुभव है। इस भूमिका

ने मुझे अपने अभिनय के नए आयाम खोजने का अवसर दिया है। कहानी बेहद ताजी और अलग है। मुझे पूरा विश्वास है

कि यह नया मोड़ और अनोखे सरप्राइज दर्शकों को बेहद पसंद आएँगे।”

दिल से जुड़ी भावनाओं और और रोज़मर्रा जीवन में आने वाली चुनौतियों पर आधारित ‘सत्या साची’ शो का यह नया

प्रोमो अपनी सादगी और ईमानदारी भरी कहानी कहने की शैली से दर्शकों के दिलों को छू रहा है। यह केवल एक स्क्रीन

पर दिखाई जाने वाली कहानी नहीं है, बल्कि उन अटूट रिश्तों, प्रेम और दो बहनों के मजबूत रिश्ते को बयां करती हुई

कहानी है।

बने रहिए हमारे साथ, क्योंकि 10 नवम्बर 2025 से रात 8 बजे शुरू हो रही है एक नई यात्रा जहां प्यार, त्याग और दो बहनों के प्यार की एक अनोखी कहानी देखने को मिलेगी सिर्फ सन नियो पर।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें