Thursday 16th of April 2026

ब्रेकिंग

20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

प्लाईवुड सहित लाखों का सामान जलकर खाक

के बीच तीन-तीन फेरो के लिए कल से चलेगी स्पेशल ट्रेन

अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

मुख्यमंत्री साय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

घर में मिली टीवी एक्ट्रेस नंदिनी सीएम की लाश : सुसाइड नोट बरामद

Jagbhan Yadav

Wed, Dec 31, 2025

नई दिल्ली। कन्नड़ सिनेमा से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। 26 साल की टीवी स्टार नंदिनी सीएम (Nandini CM) का सोमवार को निधन हो गया। पुलिस के मुताबिक, नंदिनी सीएम ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसके बारे में वहां के सीनियर ऑफिसर ने बताया। उन्होंने एक्ट्रेस की मौत का कारण भी बताया।

शादी नहीं करना चाहती थीं नंदिनी सीएम

मीडिया के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस का निधन केंगेरी इलाके में हुआ है। सीनियर पुलिस आधिकारी ने ये भी बताया कि उनके हाथ एक्ट्रेस का सुसाइड नोट भी लगा है, जिसमें उन्होंने मेंशन किया था कि वह डिप्रेशन और पर्सनल इशू से गुजर रही हैं।

इस नोट में लड़की ने लिखा था कि वह शादी नहीं करना चाहती हैं और न ही उन्हें गवर्मेंट जॉब करनी है, वह अपनी एक्टिंग करियर पर ध्यान देना चाहती हैं, जबकि उनके माता-पिता चाहते हैं कि वह सेटल हो जाए। पुलिस ने बताया कि उन्होंने अननैचुरल डेथ का मामला दर्ज किया है और फिलहाल इसमें किसी तरह की साजिश नहीं लग रही है। पुलिस ने बताया कि जैसे-जैसे छानबीन आगे बढ़ेगी, वह डिटेल्स शेयर करेंगे। फिलहाल नंदिनी के करीबी और उनके परिवार का स्टेटमेंट पुलिस ने रिकॉर्ड कर लिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें