Thursday 16th of April 2026

ब्रेकिंग

हुनर से बदल रही पुनर्वासितों की जिंदगी, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में दिया जा रहा प्रशिक्षण

सेना को मिले 500 हाई-टेक स्वदेशी ड्रोन

1 मई से शुरू होगा सुशासन तिहार, सीएम साय ने कलेक्टरों को दिए बड़े निर्देश

जिले की तीन उचित मूल्य दुकानों के संचालकों पर FIR दर्ज

लोकसभा में पेश हुआ परिसीमन बिल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Singer Asha Bhosle : नहीं रही सिंगर आशा भोसले, 92 साल की उम्र में निधन

Jagbhan Yadav

Sun, Apr 12, 2026

Singer Asha Bhosle passes away : बॉलीवुड के प्रसिद्द पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली। यह दुखद खबर उनके बेटे आनंद भोसले ने दी है। उनकी निधन के साथ ही भारतीय संगीत के एक सुनहरे युग का अंत हो गया है (Singer Asha Bhosle passes away)। आशा भोसले का अंतिम संस्कार 13 अप्रैल को किया जाएगा। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। देशभर के कलाकारों, राजनेताओं और प्रशंसकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।आपको बता दें आशा भोसले ने अपने करियर में आठ दशकों से भी ज्यादा समय तक संगीत जगत में योगदान दिया है। उन्होंने अपने करियर में तकरीबन 12 हजार से ज्यादा गाना गाए हैं, जिनमें ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘दम मारो दम’, ‘ये मेरा दिल’, ‘चुरा लिया है तुमने’, ‘इन आंखों की मस्ती के’, ‘दिल चीज क्या है’ जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं। उन्होंने ओ.पी. नैयर, आर.डी. बर्मन और ए.आर. रहमान के साथ मिलकर कई यादगार गीत दिए। आशा भोसले राष्ट्रीय पुरस्कार, फिल्मफेयर अवॉर्ड, दादासाहेब फाल्के सम्मान और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें