Thursday 16th of April 2026

ब्रेकिंग

जानिए भाषण की बड़ी बातें

उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाजी से हुआ हादसा, सिस्टम ने दी थी चेतावनी

छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षकों की भर्ती शुरू, नोट कर लें परीक्षा की डेट… जानिए सबकुछ

कैबिनेट मंत्री देवांगन ने घायलों का जाना हालचाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: 'जाट' X रिव्यू: फैंस ने सनी देओल की फिल्म की 'सिकंदर' से की तुलना, जानें किसको बताया बेहतर - JAAT X REVIEW

Jagbhan Yadav

Thu, Apr 10, 2025

सनी देओल की 'जाट' सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है, जिसको लेकर नेटिजन्स ने एक्स पर रिव्यू दे दिए हैं.

Jaat X Review

रायपुर : सनी देओल की 'जाट' आज 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसके एक्स रिव्यू भी आ चुके हैं. यहां तक कि फैंस इस फिल्म की तुलना सलमान खान की 'सिकंदर' से कर रहे हैं. गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित 'जाट' में रणदीप हुड्डा, रेजिना कैसांद्रा, आयशा खान, सैयामी खेर और जरीना वहाब भी हैं.

'जाट' फर्स्ट रिव्यू

सनी देओल की 'जाट' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और इसके रिव्यू पहले ही आ चुके हैं. एक्शन से भरपूर इस फिल्म को फैंस से शानदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, क्योंकि वे सनी की ब्लॉकबस्टर हिट 'गदर 2' के बाद उनके दमदार अवतार को देखकर काफी खुश हैं. सनी देओल की 'जाट' फैंस को इप्रेस करने के लिए पूरी तरह तैयार है शो के यूएस प्रीमियर में शामिल होने वाले एक फैन ने लिखा, 'रणदीप हुड्डा और सनी देओल की एंट्री से क्या शुरुआत थी, पक्का ये एक मास फेस ऑफ होगा'. 

फैंस ने 'सिकंदर' से की 'जाट' की तुलना

एक यूजर ने लिखा, 'ये एक धमाका होने वाला है, ये 'सिकंदर' से बेहतर है कम से कम. कोई फालतू रोमांस नहीं, नो फालतू सॉन्ग. शुरू से ही ऑडियंस को जो देखना है वहीं दिखाया गया. एक्श और एक्शन, लव यू सनी देओल'.

एक ने एक्स पर लिखा, 'जाट मस्ट वॉच फिल्म है, प्योर मास'. एक फैन ने लिखा, 'ये फिल्म गोपीचंद मालिनेनी के लिए पहली हिंदी ब्लॉकबस्टर होगी.' एक ने लिखा, 'अभी जाट का प्रीमियर का देखा, ये एकदम पैसा वसूल और प्योर है. फुल एंटरटेनर. अगर आप घायल, दामिनी और घातक के फैन हैं तो ये आपको बहुत पसंद आएगी'.

एक यूजर ने रणदीप हुड्डा की तारीफ करते हुए लिखा, 'एक तरफ सनी देओल और दूसरी तरफ रणदीप हुड्डा, इससे बेहतर और क्या हो सकता है'. एक ने लिखा, 'गदर 2 के बाद जाट के साथ सनी देओल की वापसी, वाह मजा आ गया'.

फैंस की तरफ से 'जाट' को अब तक पॉजीटिव रिव्यू मिले हैं. आज ही के दिन साउथ स्टार अजित कुमार की गुड बैड अग्ली भी रिलीज हुई है जिसे फैंस की तरफ से मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं. हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि दोनों फिल्मों में से कौन बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ता है. वहीं सनी देओल की 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे तो क्या 'जाट' उस लेवल तक पहुंच पाएगी या एवरेज ही रहेगी, ये तो कुछ दिनों बाद ही पता चलेगा.

गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित, जाट को निर्माता टीजी विश्व प्रसाद, नवीन यरनेनी और वाई रविशंकर ने बनाया है. फिल्म में सनी देओल और रणदीप हुड्डा एक पावरफुल लीड रोल में हैं, उनके अलावा कलाकारों में रेजिना कैसंड्रा, आयशा खान, सैयामी खेर, जरीना वहाब, बांधवी श्रीधर, विशिका कोटा, प्रणीता पटनायक, दौलत सुल्ताना, विनीत कुमार सिंह, अजय घोष, दयानंद शेट्टी, जगपति बाबू और बबलू पृथ्वीराज भी शामिल हैं.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें