: कुम्हारी छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल कुम्हारी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व
Jagbhan Yadav
Sun, Aug 25, 2024
कुम्हारी
छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल कुम्हारी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व
आज दिन शनिवार को छत्तीसगढ़ पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल में सोमवार को अवकाश होने के कारण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूम धाम से शनिवार को ही मनाया गया जिसमे नन्हें मुन्ने बच्चों ने श्री कृष्ण और बच्चियों ने राधा के छवि में विद्यालय आए । छोटे छोटे प्यारे राधा कृष्ण से विद्यालय आकर्षण का केंद्र बना रहा ।
विद्यालय में मटकी फोड़ कार्यक्रम का अयोजन करने के साथ ही साथ सभी बाल राधा कृष्ण को विद्यालय संचालक जगभान यादव ने पुरस्कृत किया।
छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती रूखमणी पाँचे ने बाल राधा कृष्ण की आरती तिलक कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया साथ ही इस अतुलनीय योगदान के लिए सभी अभिभावकों एवम विद्यालय के शिक्षिकाओं का धन्यवाद किया ।और जन्माष्टमी महोत्सव को बधाई देते हुए कहा कि आज के समय में जहां हम अपनी धार्मिक पर्व को भूलते आ रहे है वहीं हम राजकीय ,धार्मिक पर्व का महत्त्व बताते हुए बच्चों को आधुनिकता से समागम करवाते है और उनके उज्जवल भविष्य को संवारने में अपनी भूमिका निभाते हैं।
साथ ही साथ उन्होंने कहा की भगवान श्री कृष्ण बुराई पर अच्छाई के विजय के प्रतीक है। इस कार्यक्रम में सभी सहयोगी शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही कार्यक्रम का संचालन मिस दुर्गेश्वरी यादव ने किया एवम कार्यक्रम हेतु आभार प्रकट रोजली तिर्की और मिस लक्ष्मी सिन्हा ने किया संपूर्ण कार्यक्रम में स्कूल प्रिंसिपल श्रीमति रूखमणी पाचे की अहम भूमिका रही।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन