Thursday 16th of April 2026

ब्रेकिंग

जानिए भाषण की बड़ी बातें

उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाजी से हुआ हादसा, सिस्टम ने दी थी चेतावनी

छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षकों की भर्ती शुरू, नोट कर लें परीक्षा की डेट… जानिए सबकुछ

कैबिनेट मंत्री देवांगन ने घायलों का जाना हालचाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: कुम्हारी उदय कान्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल एवम सरस्वती ज्ञान मंदिर  कुम्हारी में  संयुक्त रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व

Jagbhan Yadav

Sun, Aug 25, 2024

कुम्हारी उदय कान्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल एवम सरस्वती ज्ञान मंदिर कुम्हारी में संयुक्त रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व

आज दिन शनिवार को उदय कान्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल एवम सरस्वती ज्ञान मंदिर में सोमवार को अवकाश होने के कारण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया गया जिसमे नन्हें मुन्ने बच्चों ने श्री कृष्ण और बच्चियों ने राधा के छवि में विद्यालय आए । छोटे छोटे प्यारे राधा कृष्ण से विद्यालय आकर्षण का केंद्र बना रहा । विद्यालय में मटकी फोड़ कार्यक्रम का अयोजन करने के साथ ही साथ सभी बाल राधा कृष्ण को विद्यालय संचालक जगभान सिंह यादव जी ने पुरस्कृत किया। उदय कान्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती अनुजा पांडेय जी ने बाल राधा कृष्ण की आरती तिलक कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया साथ ही इस अतुलनीय योगदान के लिए सभी अभिभावकों एवम विद्यालय के शिक्षिकाओं का धन्यवाद किया ।और जन्माष्टमी महोत्सव को बधाई देते हुए कहा कि आज के समय में जहां हम अपनी धार्मिक पर्व को भूलते आ रहे है वहीं हम राजकीय ,धार्मिक पर्व का महत्त्व बताते हुए बच्चों को आधुनिकता से समागम करवाते है और उनके उज्जवल भविष्य को संवारने में अपनी भूमिका निभाते हैं। साथ ही साथ उन्होंने कहा की भगवान श्री कृष्ण बुराई पर अच्छाई के विजय के प्रतीक है। इस कार्यक्रम में सभी सहयोगी शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही कार्यक्रम का संचालन मिस देव कुमारी बंजारे ने किया एवम कार्यक्रम हेतु आभार प्रकट श्रीमती अर्चना वर्मा और मिस गीतांजलि कोसरे ने किया संपूर्ण कार्यक्रम में मिस अंजली खुटेल की अहम भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें