: उदय कान्वेंट इंग्लिश मध्यम स्कूल कुम्हारी में रंगों के साथ मनाई गई होली
Jagbhan Yadav
Thu, Mar 13, 2025
कुम्हारी : उदय कान्वेंट इंग्लिश मध्यम स्कूल कुम्हारी में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय प्रांगण रंग-बिरंगे गुलाल और फूलों से सराबोर हो गया। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने मिलकर होली के रंगों में आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत डायरेक्टर जगभान यादव और प्रिंसिपल श्रीमती अर्चना वर्मा के स्वागत भाषण से हुई।






उन्होंने होली के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। होली के गीतों पर नृत्य, कविता पाठ और नाटक हुए। शिक्षकों ने भी पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दी। माहौल उल्लास से भर गया। अंत में सभी ने फूलों की होली खेली। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और गले मिले। विद्यालय प्रबंधन ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन