Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

पहुंचा ग्रामीणों के द्वार, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर दिया गया जोर

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में सहायक संचालक (योजना) के 21 पदों पर भर्ती

बनी आकर्षण का केंद्र

टेम्पू और नगर पंचायत कुनकुरी के शिविर अब संशोधित तिथियों पर होंगे आयोजित

ने सुरक्षा प्रोटोकॉल वाहन का उपयोग किया स्थगित

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: नवीन शिक्षा सत्र से स्वामी आत्मानन्द विद्यालय को शिक्षा विभाग के नियंत्रण में लाये जाने के घोषणा का इन्होंने किया स्वागत...

Jagbhan Yadav

Fri, Feb 9, 2024

 

नवीन शिक्षा सत्र से स्वामी आत्मानन्द विद्यालय को शिक्षा विभाग के नियंत्रण में लाये जाने के घोषणा का इन्होंने किया स्वागत...

 

कुम्हारी।शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा सदन में स्वामी आत्मानन्द विद्यालय को स्कूल शिक्षा विभाग के नियंत्रण में लाने घोषणा की है। जिसका छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ स्वागत किया है।छत्तीसगढ़ में कलेक्टर के अधीनस्थ संचालित समिति द्वारा वर्तमान में स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। जिसके कारण उपरोक्त विद्यालय में पद स्वीकृति, वेतन आहरण, वरिष्ठता इत्यादि की समस्या निर्मित हो रही थी।

 

https://twitter.com/Chandrakar_Ajay/status/1755557159201321241?t=v7YpFBcuPu_TLDQByCau2Q&s=19

प्रांतीय महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा, संभागीय सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने लंबे समय से स्वामी आत्मानन्द विद्यालय को उनकी मातृ विद्यालय के नाम पर ही अंग्रेजी माध्यम के खण्ड (सेक्शन) के साथ ही विभागीय वित्तीय व प्रशासनिक नियंत्रण में संचालित किए जाने तथा संविदा प्रतिनियुक्ति में परिवर्तित समस्त विभागीय पदों को पुनर्स्थापना करके नियमित पदों पर प्रतिपूर्ति करने की मांग करता रहा है। वर्तमान सरकार के गठन पश्चात प्रांताध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने माननीय शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से भेंट कर इस विषय को लेकर मांग पत्र सौपा गया था। जिस पर उन्होंने आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया था।

 

 

स्वामी आत्मानन्द विद्यालय को विभागीय नियन्त्र में करने की घोषणा पर प्रांताध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर, महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, संगठन मंत्री प्रदीप शर्मा, उपाध्यक्ष हरि शर्मा, सुरेश श्रीवास्तव, भुनेश्वर कुमार, पी.कश्यप, एम.आर. मेहतो, प्रांतीय मंत्री श्रीमती गीता जायसवाल, उमेश गिरी गोश्वामी, संजय पांडे, श्रीमती कल्पना लम्बे, संभागीय अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा, सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा, कोषाध्यक्ष गोविंद सोनी, रायपुर जिलाध्यक्ष सुनील नायक, महासमुंद जिलाध्यक्ष टेक राम सेन, धमतरी जिलाध्यक्ष नवीन चंद्राकर, गरियाबंद जिलाध्यक्ष नंदकुमार वर्मा, बलौदाबाजार प्रकाश कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष मोहित वर्मा, तहसील अध्यक्ष रेखराम ध्रुव, विकासखंड अध्यक्ष अवधराम वर्मा, महानगर अध्यक्ष डॉ.रामकुमार बघेल आदि ने स्वागत किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें