Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बैठक धर्मेंद्र सिंग के नेतृत्व में संपन्न हुआ

: गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत

से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: Chhattisgarh: स्कूल प्रबंधन का 40 ला एकाउंटेंट ने किया पार, मामला दर्ज…

Jagbhan Yadav

Thu, Jun 6, 2024

राजनांदगांव: शहर के केसर नगर में संचालित गायत्री विद्यापीठ स्कूल के खाते से 40 लाख रुपए का गबन का मामला सामने आया है। राशि का गबन स्कूल के ही हेड एकाउंटेंट ने किया है। इसमें कर्मचारियों के ईपीएफ की राशि भी शामिल है। जब ईपीएफ अफसर ने राशि जमा नहीं होने की जानकारी दी, इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

गायत्री स्कूल प्रबंधन ने हेड एकाउंटेंट उत्तम विश्वास के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि उत्तम विश्वास स्कूल के सभी खातों के लेन-देन व कर्मचारियों के ईपीएफ राशि जमा करने की जिम्मेदारी संभालता था।

बीते कुछ समय से ईपीएफ खाते में राशि जमा होना बंद हुआ तो ईपीएफ अफसरों ने स्कूल पहुंचकर इसकी जानकारी दी। स्कूल प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों के ईपीएफ राशि के जमा संबंधी कुछ दस्तावेज प्रस्तुत किए, लेकिन सभी फर्जी निकले। इसके बाद स्कूल के खातों का स्टेटमेंट निकाला गया। जिसमें सामने आया कि एकाउंटेंट उत्तम विश्वास ने स्कूल के खाते की 40 लाख 38 हजार से अधिक की राशि अपने अलग-अलग खातों में निजी जरूरत के लिए ट्रांसफर कर ली है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें