: उदय कान्वेंट स्कूल में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Jagbhan Yadav
Fri, Dec 22, 2023
द न्यूज़ इंडिया संवाददाता, कुम्हारी : कुम्हारी स्थित उदय कान्वेंट स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में खेल के प्रति बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान सौ मीटर, बैलून रेस, थ्री लेग रेस, हार्डल रेस व अन्य प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र यादव रहे। प्रबंधक का स्वागत संस्था के प्रबंधक निदेशक . जगभान यादव का स्वागत , प्राचार्य श्रीमती अर्चना वर्मा द्वारा किया गया।
https://twitter.com/ZeeNews/status/1738412901193683353?t=dxp4URbZ33GzRC92Do_fcA&s=19
https://youtu.be/DZvF36YeymE?si=wqMMlqNyvZGAXzAC




मुख्य अतिथि ने बच्चों की सौ मीटर रेस को हरी झंडी दिखाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने पुरस्कार पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खेलो के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। खेलों से बच्चों के जीवन में सहयोग की भावना का विकास होता है। खेलकूद से बच्चे शारीरिक और मानसिक सु²ढ़ होते है। इस अवसर पर लीगल एडवाइजर श्रीमती अर्चना वर्मा , माधुरी कोसरिया , प्राचार्य अर्चना वर्मा , उपप्राचार्य अंजलि खूटेल , मुख्याध्यापिका मोनिका कौशल, मधु पटेल पीटीआई, वैशाली विश्वकर्मा पीटीआई एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामना दी।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन