Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

से बढ़ता है आत्मविश्वास : साव

, श्रम विभाग ने नियमों में किया बड़ा संशोधन

और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है - डेका

बल्कि डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासक बनेंगे : मुख्यमंत्री साय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल कुम्हारी में हुआ भव्य : छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल कुम्हारी में हुआ भव्य आनंद मेले का आयोजन।

Jagbhan Yadav

Sat, Nov 22, 2025

छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल कुम्हारी में हुआ भव्य आनंद मेले का आयोजन।

कुम्हारी। छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल कुम्हारी मे शनिवार को शाला प्रांगण मे आनंद मेला का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि विद्यालय के डायरेक्टर जगभान यादव )सन्तु राम साहू,प्रमोद सिंह बुक कॉर्पोरेशन छत्तोसगढ़ के मैनेजर ने सरस्वती मां के तैलचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉल का शुभारंभ किया। बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के छोटे-बड़े स्टॉल लगाए गए जिसमें बच्चों ने अपने व्यापारिक कुशलता और संचालन क्षमता को प्रदर्शित किया ।बच्चों द्वारा लगाए गए स्टाल में मुख्य रूप से गोलगप्पे की दुकान ,भेल ,खस्ता चाट गुपचुप,मोमोज,पास्ता

,फ्रेंच फ्राइज़, सैंडविच, इडली सांभर,ढोकला,आइसक्रीम, गुलाब जामुन, इत्यादि की दुकान लगाई गई ।मेले में बच्चों के साथ साथ पालक भी बड़ी संख्या में स्कूल परिसर में आए और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मेले में पहुंचे लोगों ने सभी व्यंजन का लुफ्त उठाया। बच्चों के सहयोग के लिए स्कूल की शिक्षिकाएं उनके साथ में खड़ी रही। स्कूल के संचालक जगभान यादव ने बच्चों का हौसला अफजाई के लिए स्कूल में हो रहे सभी गतिविधियों के लिए बच्चों को पुरस्कृत किया ।स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती रूखमणि पांचे ने कार्यक्रम का संचालन किया साथ ही अपनी बात रखते हुए कहा कि आनंद मेले के आयोजन से बच्चों मे व्यापारिक गुण का विकास होता है।

व्यापार के तौर-तरिको की जानकारी मिलती है। इस दौरान कार्यक्रम मे उपस्थित श्रीमती नीतू पांडे , दुर्गेश्वरी , लक्ष्मी , जागेश्वरी , रोसली ,सभी शिक्षिकाओं ने सहयोग किया ।कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने सामूहिक रूप से डांस किया एवं स्कूल के संचालक जगभान यादव ने सभी बच्चों को पुरस्कृत कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें