Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रपति 8 जून को करेंगी शौर्य चक्र से सम्मानित

जांच के दौरान मिली खामियां, दो दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड

कई अफसरों के तबादले…देखें लिस्ट..!!

राजधानी के सेंट्रल बैंक जोनल ऑफिस में भीषण आग, दस्तावेज़ व रिकॉर्ड जलकर खाक

राजधानी रायपुर सहित 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: शासकीय अस्पताल सुपेला में युवकों ने की तोड़फोड़: स्टॉफ से किया गाली गलौज, तीन को पुलिस ले गई थाने, दो फरार

Jagbhan Yadav

Tue, Sep 24, 2024

भिलाई। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां असामाजिक तत्वों के द्वारा सुबह सुबह लाल बहादुर शास्त्री शासकीय सुपेला अस्पताल में तोड़फोड़ की गई तो वहीं ड्यूटी डॉक्टर और नर्सो के साथ भी गाली गलौच और बदतमीजी की गई।इसके बाद अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ और नर्सो में दहशत का माहौल है, दरअसल पूरी घटना सुबह लगभग 5 से 6 बजे के बीच की है।

सुबह करीब 05 युवक सुपेला अस्पताल अपने एक मित्र सागर पटेल को हाथ में लगे चोट का इलाज करने पहुंचे थे, अस्पताल में वार्ड बॉय के साथ नर्सिंग स्टाफ से भी गाली गलौज और बदतमीजी करने लगे।

अस्पताल में तोड़ फोड़ भी की गई, इसके बाद अस्पताल की नर्सो ने उनका वीडियो बना लिया तो वहीं अब इस पूरे मामले की जानकारी नर्सिंग स्टाफ द्वारा सुपेला थाने को दी गई है, सीसीटीवी कैमरे में और नर्सों द्वारा बनाए गए वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

वही सुपेला अस्पताल से सुपेला पुलिस गौतम सिंह, सागर पटेल और अभय चौबे को थाना ले गई है। वही मुन्ना और गिरीश साहू मौके से फरार है।

सुपेला पुलिस को सूचना मिली की अस्पताल में तोड़फोड़ की और अस्पताल स्टॉफ से गाली गलौच की गई है। सूचना पर प्रधान आरक्षक मनीष अग्निहोत्री, आरक्षक अजीत सिंह, आरक्षक रमेश जायसवाल तुरंत अस्पताल पहुंचे और मामला को शांत कराया और तीन लोगो को थाना ले गई है।

वर्जन: सुखनंदन राठौर (एएसपी, भिलाई)

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि सागर को चोट लगी थी जिसका ड्रेसिंग करने युवक अस्पताल आए थे और नशे में थे इसी दौरान वार्ड बॉय से कहा सुनी हो गया और युवकों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और स्टॉफ से गाली गलौज की है। तीन को पकड़ा गया है दो फरार है, एफआईआर की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें