Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

रायपुर समेत कई जिलों में बारिश-आंधी; अगले 24 घंटे के लिए वज्रपात अलर्ट

हार्दिक-रोहित को देखने विमानतल पर उमड़े फैंस

14 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

इश्क नहीं हुआ मुकम्मल तो 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान

लोक निर्माण विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा……

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज की महिलाओं ने मनाया हरेली उत्सव

Jagbhan Yadav

Thu, Aug 7, 2025

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज की महिलाओं ने मनाया हरेली उत्सव

कुम्हारी : छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज महिला नगर इकाई द्वारा वार्ड क्र. 3 कुर्मी भवन में हरेली उत्सव एवं डॉ. खूबचंद बघेल की 125 वीं जयंती का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि दुर्गराज के राजप्रधान ईश्वरी वर्मा ने अपने सम्बोधन में डॉ. खूबचंद बघेल की जीवनी से सम्बंधित जानकारी समाज के लोगों को सविस्तार पूर्वक दी। अध्यक्षता कर रही कुम्हारी नगरपालिकाध्यक्ष मीना वर्मा ने समाज स्वजातियों को हरेली उत्सव की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। वरिष्ठ भाजपा नेता व नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज वर्मा ने समाज के क्रियाकलापों की संपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि समाज के अनेक महापुरुषों ने अपना श्रेष्ठ

योगदान देकर समाज की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। उनका स्मरण करते हुए परस्पर सहयोग से सामाजिक सुदृढ़ता को बनाए रखते हुए एकजुट होकर आगे बढ़ें। आयोजन में समाज के बच्चों, युवाओं तथा महिलाओं ने अनेक कार्यक्रम में भाग लिया जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर समाज के मुख्य रूप से विजय वर्मा, गोविन्द बघेल, अनुज वर्मा, दिनेश वर्मा, नगर महिला अध्यक्षा योगिता वर्मा, वीणा वर्मा, नंदिनी वर्मा, पुष्पा वर्मा, गोंदा वर्मा, गंगा वर्मा, राधा वर्मा, रेवती वर्मा, सरिता बिजौरा, रिंकू वर्मा, कीर्ति वर्मा, चित्रलेखा वर्मा, दीपक वर्मा, गोकुल वर्मा, उर्वशी वर्मा एवं शांति वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें