Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

संदिग्ध हालत में मिली लाश

काले धुएं से ढका आसमान

9 मई को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन, लम्बित मामलों का होगा निराकरण

मातृ सुरक्षा से खुशहाली का मार्ग, छत्तीसगढ़ में मातृ वंदना योजना की ऐतिहासिक सफलता

उप मुख्यमंत्री शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख की स्वीकृति

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

कलेक्टर अभिजीत सिंह के आदेश का उल्लंघन, दो पेट्रोल पंप की सप्लाई स्थगि : कलेक्टर अभिजीत सिंह के आदेश का उल्लंघन, दो पेट्रोल पंप की सप्लाई स्थगित

Jagbhan Yadav

Wed, Oct 29, 2025

दुर्ग। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार ’नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान के तहत आज खाद्य विभाग की जांच टीम द्वारा रिसाली क्षेत्र स्थित महामाया फ्यूल्स तथा रिलायंस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड, पुलगांव नाका पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि दोनों पंपों पर बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल प्रदान किया जा रहा था। इस पर जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोनों पंपों में आगामी आदेश तक पेट्रोल वितरण स्थगित कर दिया गया है।

ज्ञातव्य है कि जिला कलेक्टर द्वारा पहले ही सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश जारी किए गए थे कि बिना हेलमेट किसी भी दोपहिया वाहन चालक को पेट्रोल न दिया जाए। स्वयं की सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन हेतु हेलमेट पहनकर ही पेट्रोल भरवाएं।

विकास कार्य हेतु 14.98 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति: कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए जनपद पंचायत दुर्ग तथा नगर पंचायत पाटन में विकास कार्यों के लिए 14.98 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। सांसद विजय बघेल द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रमशः क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग जिला दुर्ग तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत पाटन जिला दुर्ग द्वारा किया जाएगा।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत दुर्ग अंतर्गत चंदखुरी केनाल पारा दुर्ग कॉमन वर्क शेड, कव्हर्ड सिटिंग एरिया तथा डोम शेड निर्माण हेतु 7 लाख रूपए एवं नगर पंचायत पाटन अंतर्गत इंदिरा नगर वार्ड 02 बठेना रोड के पास सामुदायिक केन्द्र, कम्युनिटी हॉल भवन निर्माण में 07 लाख 98 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

वैशाली नगर विधानसभा में विकास कार्यों हेतु 23.99 लाख रूपए स्वीकृत:कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए वैशाली नगर विधानसभा के 08 निर्माण कार्याे के लिए 23 लाख 99 हजार 973 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र विधायक रिकेश सेन द्वारा अनुशंसित उक्त कार्याें का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा की जाएगी।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वैशाली नगर अंतर्गत वार्ड क्र. 07 राधिका नगर में गणेश मंदिर के पीछे सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 05 लाख और वार्ड क्र. 12 रानी अवंती बाई कोहका में शिक्षक नगर बाल उद्यान के पास सार्वजनिक डोम शेड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसी प्रकार वार्ड क्र. 20 न्यू वैशालीनगर, वैशालीनगर थाने के पास, बाबा दीप सिंह नगर बंटी जलाराम घर के पास, शिवाय कॉलोनी कुरूद में तथा ग्राम कुरूद गोकुल नगर में सड़क का मुरूमीकरण (डब्ल्यूएमएम) कार्य हेतु 3-3 लाख रूपए तथा वार्ड क्र. 20 न्यू वैशालीनगर काली बाड़ी के पास सड़क के मुरूमीकरण हेतु 1 लाख 99 हजार 973 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें