Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

आज का शुभ मुहूर्त, अमृत काल और दिशाशूल की स्थिति, एक क्लिक में पढ़ें

: शनिवार को शनि देव की बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

से बढ़ता है आत्मविश्वास : साव

, श्रम विभाग ने नियमों में किया बड़ा संशोधन

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: व्यापारी संध कुम्हारी ने मनाया होली महोत्सव:सांसद विजय बघेल रहे मुख्य अतिथि

Jagbhan Yadav

Fri, Mar 29, 2024

संग चलो रे” गीत गा कर सांसद ने सभी का दिल जीत लिया
कुम्हारी। नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित ग्रीन वैली में व्यापारी संघ कुम्हारी के सदस्यों व्दारा होली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग जिले के सांसद विजय बघेल एवं विशेष अतिथि चेम्बर आफ कामर्स के प्रदेश महासचिव अजय भसीन थे।
 फाग गीतों से प्रारंभ कार्यक्रम में अतिथियों के साथ मुख्य अतिथि विजय बघेल ने भी सभा को संबोधित किये और अपना चिरपरिचित गीत गाये। सांसद ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कुम्हारी के नागरिकों से अपने पिता और अपने संबंधों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि मैं बहुत ही सौभाग्यशाली हूं जिसे आप सभी अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। प्रेम सभी को नहीं मिलता,यह एक अमूल्य धरोहर है।आज पार्टी में ही दलगत राजनीति है। राजनीतिक पार्टियां तो स्वार्थ से अभिभूत होता है। सांसद विजय बघेल ने अपने संबंधों पर कहा कि मैं राजनीतिक संबंध नहीं आत्मीय संबंध बनाता हूं।

सांसद ने चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव अजय भसीन व्दारा कोरोना काल में किये गये सामाजिक कार्यों की भी सराहना की।
इस अवसर कुम्हारी के वरिष्ठ नागरिकों टी के सोमन,ईश्वर बंसल,रमन शुक्ला,टीकमदास अडवाणी,पवन अग्रवाल आदि अतिथियों का भी आभार माना कि उनका हमेशा सहयोग मिलता रहा है।
  उक्त कार्यक्रम में कुम्हारी के युवा व्यापारी वर्ग विशाल राठौर,महेश सोनी,कैलाश आडवानी,मोनू शर्मा, भूपेंद्र जैन,गोपाल राठी,अशोक राठी आदि सदस्यगण गुलाल की होली खेलकर और नाच गानों के साथ कार्यक्रम को यादगार बनाने में अपना सहयोग प्रदान किये।

कार्यक्रम का संचालन युवा अनुराग गुप्ता ने की,जिसे सभी ने सराहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें