Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

विष्णु मंदिर में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

सुकमा में आत्मसमर्पित युवाओं की जिंदगी लिख रही विकास की नई कहानी

ने राष्ट्रीय पदक विजेता बेसबॉल खिलाडिय़ों का किया सम्मान

खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

राष्ट्रपति 8 जून को करेंगी शौर्य चक्र से सम्मानित

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: आज 2 अक्टूबर को सियान सदन कुम्हारी में गांधीजी एवं शास्त्री जी की जयंती मनाई गईं l

Jagbhan Yadav

Wed, Oct 2, 2024

कुम्हारी : आज 2 अक्टूबर को सियान सदन कुम्हारी में गांधीजी एवं शास्त्री जी की जयंती मनाई गईं l शास्त्री जी व गाँधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें स्मरण किया गया l संगोष्ठी भी हुई l
इस अवसर पर सियान सदन के अध्यक्ष मुरारी लाल साव ने गाँधी जी के विचारधाराओं की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा उस समय गांघी जी को देश की जरूरत थी आज देश को गाँधी जी की जरूरत है वे भले नहीं है किन्तु उनकी विचार धारा उनके कार्य उनकी सोच उनके सिद्धांत जनमानस में व्याप्त है

l समग्र विकास की सफलता सम्भव है उनके मार्ग पर चले और आदर्शो का पालन हो l हर वर्ग के लिए उनके विकास के लिए उनके द्वारा प्रतिपादित योजनाओं का अमल होना चाहिए l दीनहीनो की सेवा से लेकर ग्राम सुराज तक स्वछता से लेकर योग दिनचर्या तक हर व्यक्ति के लिए बुनियादी जरूरत है l देश के महान सपूतो में लाल बहादुर शास्त्री जी एक है l उनका सपना भारत के किसान हमारी आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ है उनके विकास के लिए अनेकानेक योजनाएं हो lसेवा निवृत व्याख्याता सुश्री एन लक्ष्मी ने गाँधी जी की महानता को बताते हुए आज पूरा विश्व ने गाँधी जी की विचारधारा से प्रभावित है विश्व नेता के रूप में पूजनीय है l शास्त्री जी बिरले है जिन्होंने संकट काल में अपनी मेघा शक्ति का परिचय दिया lविदेश नीति में उनका योगदान है l बी एल साहू सचिव ने कार्यक्रम को संचालित करते हुए कहा गाँधी जी के अविस्मरणीय भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता l जय जवान जय किसान के नारे देने वाले लाल बहादुर शास्त्री को भारत का महान सपूत बताते हुए उनके कार्यों के बारे में बताया l बच्चों ने अपनी अपनी सुन्दर कविताओं से कार्यक्रम में सहयोग दिया l

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें