Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

सांसद पाडेय बोले - यह बघेल की हताशा का प्रतीक

लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी पहल

डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

कल 45 सिनेमाघरों में होगी रिलीज

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: भिलाई में रूह कपा देने वाला मंजर,जिंदा जला बुजुर्ग, परिवार के दूसरे सदस्य बाल बाल बचे…

Jagbhan Yadav

Sat, Mar 22, 2025

भिलाई:- भिलाई सेक्टर 9 के एक घर में देर रात भीषण आग लग गई. इस आग में झुलसकर 92 वर्षीय बुजुर्ग की जलकर मौत हो गई. वहीं घर में मौजूद तीन लोगों को पुलिस ने बचाया.

यह भिलाई कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला है. शुक्रवार को ही बुजुर्ग को अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर लाया गया था. देर रात आग लगने पर परिजनों ने मदद की गुहार लगाई. पड़ोसियों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी.

सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. पहले घर के अंदर फंसे परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश शुरू हुई. तीन लोगों को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन बुजुर्ग की आग में झुलसने से मौत हो गई.

सड़क नंबर तीन पर स्थिति मकान में आग लगने की सूचना रात करीब ढाई बजे मिली. पुलिस मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची. बुजुर्ग की मौत हो गई. परिवार के तीन अन्य सदस्य सुरक्षित हैं-प्रशांत तिवारी, टीआई, भिलाई नगर थाना

उमेश नारायण तिवारी बेटे अनिमेश तिवारी, बहू और बेटी के साथ रहते थे. आग घर के उसी कमरे में लगी थी, जहां बुजुर्ग सो रहे थे. सूचना पर भिलाई नगर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम भी पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. पुलिस ने ग्रिल तोड़कर अनिमेश तिवारी और उनके परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन जब तक बुजुर्ग उमेश नारायण तिवारी को बचाने का प्रयास किया जाता, तब तक उनका कमरा पूरी तरह जल चुका था.

दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के बाद बुजुर्ग के जले हुए शव को बिस्तर से निकाला और उसे चादर में लपेटकर बाहर लाया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर 9 अस्पताल भेजा गया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह हादसा एक बड़ी त्रासदी के रूप में सामने आया है, जिसमें परिवार ने अपने बुजुर्ग सदस्य को खो दिया. पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के पीछे के कारणों की पड़ताल में जुटे हैं.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें