Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी

टपकाती छत से मिली मुक्ति वर्षों का सपना हुआ पक्का- चौतलाल

शक्ति और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिबिंब- मंत्री वर्मा

मुख्यमंत्री कन्या विवाह और सुशासन तिहार में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री ने कहा अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: देश के सैनिकों की रक्षा के लिए कालोनी वासियों ने की प्रार्थना।

Jagbhan Yadav

Sun, May 11, 2025

देश के सैनिकों की रक्षा के लिए कालोनी वासियों ने की प्रार्थना।

कुम्हारी। अंतरराष्ट्रीय साजिशों से देश सुरक्षित रहे ,ऐसी धारणा लेकर खारुन ग्रीन्स कॉलोनी के रहवासियों ने भगवान हनुमान जी से प्रार्थना की।
सम्पूर्ण विश्व में शांति स्थापित हो इस उद्देश्य से कॉलोनी में हनुमान चालीसा का पाठ, संकट मोचन हनुमानाष्टक का पाठ एवं शिव भोलेनाथ की आरती ,माँ जगदम्बा की आरती,हनुमान जी की आरती की गई ,
विशाल ताम्रकार ने कहा सेना के जवान किसी का बेटा,किसी का पिता ,किसी का सुहाग होता है,
वैसी ही नारी शक्तियाँ ,किसी की बेटी ,किसी की माँ ,किसी की पत्नी होती है
यह बॉर्डर पर अपने जान को जोखिम में डालकर हमारे जान की रक्षा और सुरक्षा करती है
जिसके कारण आज हम समस्त कालोनीवासी इनकी रक्षा के लिए हनुमान जी से प्रार्थना कर रहे हैं।

रामाधार शर्मा ने कहा भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में रहने वाले आतंकियों की कमर तोड़ दी है
आतंकियों ने बेगुनाहों के परिवार को उजाड़ा था ,आज उनका परिवार उजड़ गया है ,आज उसे एहसास होगा अपने परिवार उजड़ने पर क्या महसूस होता है।
श्रीमती स्मिता ने कहा सिंदूर का बदला आप्रेशन सिंदूर से ले लिया गया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बदला लेने का मौक़ा देश कि नारी शक्ति विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया क़ुरैशी को दिया ,
भारत की बेटियाँ पाकिस्तान तो क्या विश्व के किसी भी आतंकवादियों से निपटने के लिए समर्थ रहेंगी।
अमरजीत सिंह गिल ने कहा ईंट का जवाब पत्थर से नहीं बारूद से दिया जा रहा है
अवधेश शुक्ला ने कहा भारत केवल आतंकी ठिकानों पर हमला कर रहा है ,वहाँ आम पब्लिक आम जनता की रक्षा सुरक्षा के दृष्टिकोण से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं कंट्रोल रूम से अपनी नज़र बनाए हुए हैं । हेमलता वर्मा,मंजुलता तिवारी, लक्ष्मी ठाकुर,मंज़ूर सिन्हा, सीखा सिंह ,रागिनी पांडे, पूनम भारती , वेदमती महंत , सोनम साहू , नोइनो साहू , रिंकी , प्रभा यादव ,अग्रवाल ,वर्मा क्रांति निषाद एवं समस्त कालोनी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें