Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

आज का पंचांग, जानें नक्षत्र, योग, शुभ-अशुभ मुहूर्त

आज इन राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, बन रहा है धन का योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

संदिग्ध हालत में मिली लाश

काले धुएं से ढका आसमान

9 मई को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन, लम्बित मामलों का होगा निराकरण

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

पुलिस अभिरक्षा से फरार हेरोइन तस्करी का मुख्य सरगना गिरफ्तार : पुलिस अभिरक्षा से फरार हेरोइन तस्करी का मुख्य सरगना गिरफ्तार

Jagbhan Yadav

Fri, Sep 19, 2025

दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र में दिनांक 10 सितंबर को मुखबीर सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही की गई थी। जिसमें 246 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जप्ती की गई थी और थाना मोहन नगर में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध साक्ष्य मिलने से थाना मोहन नगर में पूछताछ हेतु अभिरक्षा में लिया गया था।आरोपी गुरजीत सिंह पूछताछ के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया जिस पर पृथक से अपराध दर्ज किया गया।

फरार आरोपी को गिरफ्तार करने टीम गठित कर पतासाजी में लगाया गया। आरोपी को दुर्ग स्टेशन के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया । मामले में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेजा गया।

आरोपी- गुरजीत सिंह उर्फ रूड निवासी आदित्य नगर दुर्ग

Tags :

देश-विदेश राजनीति खेल मनोरंजन स्वास्थ व्यापार शिक्षा लाइफस्टाइल

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें