Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

सांसद पाडेय बोले - यह बघेल की हताशा का प्रतीक

लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी पहल

डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

कल 45 सिनेमाघरों में होगी रिलीज

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल, दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका हारा

Jagbhan Yadav

Thu, Mar 6, 2025

न्यूजीलैंड इस जीत के साथ पाकिस्तान में लगातार सबसे ज्यादा वनडे मैच जीतने वाली संयुक्त रूप से दूसरी टीम बन गई। भारत ने फरवरी 2006-जून 2008 के बीच सात मुकाबले जीते थे। अब कीवियों ने मई 2023-मार्च 2025 के बीच सात मुकाबले जीते। इस मामले में तीसरे स्थान पर श्रीलंका है जिन्होंने अक्तूबर 1995-नवंबर 1997 तक लगातार छह मैच जीते थे…

नईदिल्ली (ए)। न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराकर सेमीफाइनल मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ मिचेल सैंटनर के नेतृत्व वाली टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब टीम का सामना नौ मार्च (रविवार) को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत से होगा। यह मैच दुबई में खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराकर न्यूजीलैंड ने बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ कीवियों ने फाइनल में भी प्रवेश कर लिया। अब मिचेल सैंटनर के नेतृत्व वाली टीम का सामना खिताबी मैच में भारत से होगा। यह मुकाबला नौ मार्च (रविवार) को दुबई में खेला जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा बार फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली तीसरी टीम न्यूजीलैंड बन गई है। उन्होंने तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में एंट्री की है। इस मामले में शीर्ष पर भारत है, जिन्होंने पांच बार चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला है। दूसरे पायदान पर वेस्टइंडीज है, जिन्होंने भी तीन बार क्वालिफाई किया है।

बुधवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र और केन विलियमसन की शतकीय पारियों की बदौलत 50 ओवर में छह विकेट खोकर 362 रन बनाए। यह चैंपियंस ट्रॉफी की पहली पारी का सर्वोच्च टोटल है। जवाब में दक्षिण अफ्रीका निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर 312 रन बना सकी। उनके लिए डेविड मिलर ने नाबाद शतक जड़ा।

टेम्बा बावुमा के नेतृत्व वाली टीम सेमीफाइनल तक अजेय रही थी, जबकि न्यूजीलैंड ने तीन में से दो मैच जीते और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा। अच्छी लय में नजर आई दक्षिण अफ्रीका एक बार फिर बड़े मुकाबले में चोकर्स साबित हुई। उन्हें न्यूजीलैंड के सामने आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के नॉकआउट में तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले कीवियों ने विश्व कप 2011 और विश्व कप 2015 में अफ्रीकियों को मात दी थी।

आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। अबतक खेले 11 सेमीफाइनल मैचों में उन्हें सिर्फ एक मैच में जीत मिली है जबकि नौ मुकाबलों में मुंह की खानी पड़ी है। वहीं, एक मैच टाई रहा है। इस मामले में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड है जिसने 13 में से आठ सेमीफाइनल मुकाबलों में शिकस्त दर्ज की है।

बावुमा और डुसेन के बीच हुई शतकीय साझेदारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। उन्हें पहला झटका मैट हेनरी ने रेयान रिकेल्टन के रूप में दिया जो सिर्फ 17 रन बना सके। इसके बाद मोर्चा कप्तान टेम्बा बावुमा और रासी वान डर डुसेन ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 105 गेंदों में 105 रनों की साझेदारी हुई।मिचेल सैंटनर ने बावुमा को केन विलियमसन के हाथों कैच कराया। वह 71 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, डुसेन चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 69 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद टीम को एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी, लेकिन उनका मध्यक्रम ताश के पत्तों की तरह बिखरता रहा।

मिलर ने जड़ा शतक
सेमीफाइनल मैच में डेविड मिलर ने 67 गेंदों में 100* रन बनाए। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का सातवां वनडे शतक है। उनके अलावा एडन मार्करम ने 31, हेनरिक क्लासेन ने तीन, वियान मुल्डर ने आठ, मार्को यानसेन ने तीन, केशव महाराज ने एक, कगिसो रबाडा ने 16 और लुंगी एनगिडी ने एक* रन बनाया। कीवियों के लिए मिचेल सैंटनर ने तीन विकेट लिए जबकि मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स ने दो-दो विकेट झटकेष इसके अलावा माइकल ब्रेसवेल और रचिन रवींद्र को एक-एक सफलता मिली।

रचिन और विलियमसन के बीच हुई बड़ी साझेदारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने विल यंग का विकेट जल्दी गंवा दिया जो 21 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद रचिन और विलियमसन ने शानदार साझेदारी की और दूसरे विकेट के लिए 164 रन जोड़े। रचिन ने इस दौरान अपने वनडे करियर का पांचवां शतक भी जड़ा। रचिन शतक लगाकर आउट हुए। उन्होंने 101 गेंदों पर 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 108 रन बनाए। इसके बाद विलियमसन ने भी पारी आगे बढ़ाई और वनडे करियर का 15वां शतक लगाने में सफल रहे। विलियमसन 94 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 102 रन बनाकर आउट हुए।

मिचेल और फिलिप्स ने भी किया प्रभावित
विलियमसन और रचिन के आउट होने के बाद टॉम लाथम चार रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने शानदार साझेदारी कर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया। मिचेल अर्धशतक लगाने से चूक गए और 37 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, माइकल ब्रेसवेल 12 गेंदों पर 16 रन बनाए। फिलिप्स अंत तक टिके रहे और 27 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 49 रन बनाकर नाबाद लौटे। कप्तान मिचेल सैंटनर ने नाबाद दो रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए, जबकि कैगिसो रबाडा को दो और वियान मुल्डर को एक विकेट मिला।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें