Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

सांसद पाडेय बोले - यह बघेल की हताशा का प्रतीक

लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी पहल

डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

कल 45 सिनेमाघरों में होगी रिलीज

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: कुम्हारी में परिवर्तन की लहर, भाजपा प्रत्याशी मीना वर्मा की सामाजिक व धार्मिक छवि के चलते भाजपा के पक्ष में बनता जा रहा है माहौल

Jagbhan Yadav

Wed, Feb 5, 2025

कुम्हारी में परिवर्तन की लहर, भाजपा प्रत्याशी मीना वर्मा की सामाजिक व धार्मिक छवि के चलते भाजपा के पक्ष में बनता जा रहा है माहौल

कुम्हारी । कुम्हारी नगर पालिका का चुनाव अब पूरे सबाब पर है। भाजपा और कांग्रेस में यहां सीधी टक्कर है। भारतीय जनता पार्टी ने अध्यक्ष के लिए सामाजिक व धार्मिक छवि को ध्यान में रखते हुए कुर्मी समाज की मीना वर्मा को मैदान में उतारा है। मीना वर्मा को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से पूरा माहौल भाजपा के पक्ष में नजर आ रहा है।
भारतीय जनता पार्टी पूरी रणनीति के साथ मैदान में उतर चुकी है। हर दिन कार्यकर्ताओं की बैठकें हो रही है। सभी को अलग अलग जिम्मेदारी सौंप दी गई। दुर्ग सांसद विजय बघेल स्वयं पूरे चुनाव प्रचार की मानिटरिंग कर रहे हैं।


चुनाव प्रभारी पूर्व संसदीय सचिव सियाराम कौशिक व खिलावन साहू कार्यकर्ताओं को चार्ज कर रहे हैं, इसलिए कुम्हारी में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल नजर आ रहा है।
बीते सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। जिसमें दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कांग्रेस की जमकर क्लास ली। कहा कि 10 साल में कांग्रेस ने सिर्फ भ्रष्टाचार किया है। शहर सरकार को लोग कुम्हारी का विकास छोड़ स्वयं का विकास करने में लगे रहे। इसलिए जनता कांग्रेस से बेहद नाराज है, और भारतीय जनता पार्टी की शहर सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

भाजपा प्रत्याशी का सघन जनसंपर्क
वहीं भाजपा प्रत्याशी मीना वर्मा ने बुधवार को परसदा गांव व रामपुर चोरहा वार्ड में सघन जनसंपर्क किया। गली गली घूमी, लोगों से भाजपा के लिए आशीर्वाद मांगा। उनके साथ बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी। मीना वर्मा जहां भी जा रही है लोग स्वस्फूर्त समर्थन दे रहे हैं। परसदा गांव में उनके पहुंचते ही माहौल भाजपामय हो गया। हर चौक चौराहे पर हर हर महादेव व जयश्रीराम का जयघोष स्थानीय लोगों ने किया। साथ ही भाजपा प्रत्याशी को विश्वास दिलाया कि परसदा के विकास के लिए इस बार परसदा की जनता पूरी तरह से भाजपा के साथ है। मीना वर्मा ने भी आमजनों को आश्वस्त किया कि अगर वह चुनाव जीतकर आती है, तो कुम्हारी का विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें