: मृत व्यक्ति के नाम पर खा रहे थे राशन, दुकान संचालक पर लगे आरोप सही पाया गया।
Jagbhan Yadav
Thu, Apr 10, 2025
मृत व्यक्ति के नाम पर खा रहे थे राशन, दुकान संचालक पर लगे आरोप सही पाया गया।
कुम्हारी ।परसदा के शासकीय उचित मूल्य दुकान आईडी क्रमांक 43100 6010 में हो रही धांधली की शिकायत परसदा के ग्रामीणों ने एसडीएम से की थी। शिकायतकर्ता ने बताया की दुकान संचालिका लीला साहू द्वारा लंबे समय से मरे हुए व्यक्ति के नाम पर राशन निकाला जा रहा है ,चावल चोरी कर बाहर बेचा जा रहा है जिसके सभी साक्ष्य भी उनके पास है। शिकायत पत्र में मांग की गई थी की दुकान निरस्त कर संचालक पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की।
शिकायत के आधार पर एसडीएम भिलाई तीन महेश सिंह राजपूत ने खाद्य निरीक्षक सुधा महिलांग को जांच के लिए दिए आदेश दिए।जांच में लगाए गए सभी आरोप सही पाया गया।
जांच में यह पाया गया-
-मृत व्यक्ति अनबती साहू ,बुधकुंवर साहू दोनों कार्डधारी की मृत्यु काफी पहले हो चुकी थी ।धनेश्वरी साहू द्वारा फर्जी अंगूठा लगाकर दिसंबर 2024 तक चावल निकाल गया । संचालिका लीला साहू और सरस्वती यादव द्वारा स्वीकार किया गया।
- भौतिक सत्यापन में 1300 किलो चावल कहां गया जानकारी नहीं दे पाए।
- दुकान में मूल्य सूची बोर्ड ,स्टॉक बोर्ड, निगरानी समिति बोर्ड मिला साथ ही जरूरी रजिस्टर भी संधारित नहीं किया गया था।
पूरी जांच में लीला साहू और धनेश्वरी साहू दोनों दोषी पाए गए हैं जिन्हें नोटिस जारी किया गया है जल्द ही दोनों पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए दुकान का संचालन निरस्त किया जाएगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन