Thursday 16th of April 2026

ब्रेकिंग

हुनर से बदल रही पुनर्वासितों की जिंदगी, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में दिया जा रहा प्रशिक्षण

सेना को मिले 500 हाई-टेक स्वदेशी ड्रोन

1 मई से शुरू होगा सुशासन तिहार, सीएम साय ने कलेक्टरों को दिए बड़े निर्देश

जिले की तीन उचित मूल्य दुकानों के संचालकों पर FIR दर्ज

लोकसभा में पेश हुआ परिसीमन बिल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय : अरमरीकला में भव्य रूप से मनाया गया शिक्षक सम्मान एवं पूर्व छात्रों का मिलन समारोह

Jagbhan Yadav

Sun, Apr 12, 2026

 सत्र 2001 से 2008 तक के विद्यार्थी हुए सम्मिलित

 अरमरीकला स्कूल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा भव्य आयोजन

कुम्हारी:- विदित हो कि दिनांक 12.04.2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरमरीकला प्रांगण में वर्ष 2001 से 2008 के छात्र छात्राओं द्वारा पूर्व में पढ़ाये शिक्षकगणों एवं वर्तमान में अध्यापनरत् शिक्षकों के साथ साथ शाला विकास समिति के वर्तमान अध्यक्ष, सदस्य तथा अरमरीकला के गणमान्य नागरिकों का भव्य रूप से स्वागत एवं सम्मान किया गया।

अरमरीकला के स्कूल के इतिहास में इस प्रकार का आयोजन पूर्व में नही हुआ था। पूर्व विद्यार्थियों के द्वारा करीबन 02 वर्षों से इस आयोजन पर विचार किया जा रहा था, किन्तु इस वर्ष इस आयोजन को मूर्त रूप दिया जा सका। इस कार्यक्रम में आमंत्रित शिक्षकगणों में पूर्व प्राचार्य एफ.आर. कोसरिया, चन्द्रहास वैका, बसंत कुमार सोनी, व्याख्याता संस्कृत कल्याण सिंह गेण्डरे, अंग्रेजी शिक्षक अरूण कुमार साहू, विज्ञान शिक्षक चन्द्रभान सिंह सिन्हा, गणित शिक्षक पोषण लाल निर्मलकर, हेमन्त निर्मलकर, वाणिज्य शिक्षक एल.आर. मगर, नरेन्द्र कुमार साहू, रासायण शिक्षक नेतराम साहू, कम्प्यूटर शिक्षक लाला राम साहू, स्काउट गाईड शिक्षक आई.पी. साहू तथा अध्यापिका उषा सिन्हा तथा वर्तमान प्राचार्य पूरण लाल साहू, जनप्रतिनिधि में जनपद सदस्य नरेश साहू, शाला विकास समिति के अध्यक्ष पुरूषोत्तम गंगबेर, सदस्य हीरामन देवांगन, वरिष्ठ नागरिक मांगी लाल चांडक, वर्तमान शिक्षक व्याख्याता जी.आर. साहू, एन.के. साहू का पुष्प गुच्छ, श्रीफल, पौधा, प्रतीक चिन्ह एवं साल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के आयोजन में सत्र 2004 के विद्यार्थियों का विषेश सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में प्रमुखता से बढ़ चढ़ कर योगदान देने वाले विद्यार्थियों में मदन साहू, कुलेश्वर साहू, उमेश साहू, ओमप्रकाश साहू, झन्नू साहू, देवप्रभा साहू, योगेश साहू, भोजेश्वर साहू, प्रेमलता साहू, दीपेश साहू, अश्वनी साहू, टीकम जैन, बेनीराम साहू, ललित यादव, ढालसिंह साहू, जशवंत सार्वा, संजू साहू, राकेश साहू, कमल नारायण साहू एवं छगन लाल साहू का विशेष योगदान रहा।

मां सरस्वती पूजा एवं वंदना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया, उसके पश्चात् अरमरीकला विद्यालय के विद्यार्थी रहे शहीद श्री डोमेश्वर साहू को याद करते हुए उनके फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्वांजली अर्पित करते हुए कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। शिक्षकों एवं अतिथियों का सम्मान पश्चात् शिक्षकगणों एवं अतिथियों द्वारा मंच के माध्यम से अपने विचारों को साझा किया गया। इसी बीच लोक गायक संजू साहू एवं टीम के द्वारा मधुर संगीत के साथ नृत्य की प्रस्तुती दिया गया। आयोजन समिति द्वारा मध्यान्ह में प्रीति भोज की भी व्यवस्था रखा गया था। इस मिलन समारोह में सभी शिक्षकगण एवं छात्र छात्राएं करीबन 20 से 22 वर्षों के पश्चात् मिले जो एक दूसरे के मिलकर भाव विभोर हो गये। इस विद्यालय में यह आयोजन अपने आप में अनुठा एवं अद्वितीय है।

इस कार्यक्रम का संचालन कुलेश्वर साहू, देवप्रभा साहू, रूपमती साहू एवं मदन साहू के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में मदन साहू एवं छगन लाल साहू द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त शिक्षकों, अतिथियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें