Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

आज का पंचांग, जानें नक्षत्र, योग, शुभ-अशुभ मुहूर्त

आज इन राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, बन रहा है धन का योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

संदिग्ध हालत में मिली लाश

काले धुएं से ढका आसमान

9 मई को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन, लम्बित मामलों का होगा निराकरण

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

कुम्हारी में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान: : कुम्हारी में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान:

Jagbhan Yadav

Fri, Sep 26, 2025

कुम्हारी में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान:

कुम्हारी/ स्वच्छता केवल नगर पालिका या सफाईकर्मियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक और जनप्रतिनिधि की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी भावना को साकार करने नगर पालिका परिषद कुम्हारी ने गुरुवार, 25 सितम्बर को ‘स्वच्छता ही सेवा – स्वच्छोत्सव अभियान एवं रजत जयंती अभियान’ के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।

‘एक दिन- एक घंटा- एक साथ’ का संकल्प

सुबह 8 से 9 बजे तक आयोजित इस अभियान में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” के नारे के साथ नगर के वार्ड क्रमांक-4 स्थित महामाया गार्डन में सामूहिक श्रमदान किया गया।

अध्यक्ष से लेकर नागरिक तक बने सहभागी

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी और स्वच्छता कर्मचारीगण के साथ आम नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने झाड़ू उठाकर श्रमदान करते हुए यह संदेश दिया कि शहर की स्वच्छता केवल व्यवस्था का काम नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।

साझी जिम्मेदारी, स्वच्छ भविष्य

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जैसे हम अपने घर-आंगन को संवारते हैं, वैसे ही पूरे शहर को स्वच्छ रखना भी सबकी जिम्मेदारी है। नागरिकों की ऐसी ही सहभागिता “स्वच्छ भारत” और स्वस्थ समाज की असली ताकत बनेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें