Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

संदिग्ध हालत में मिली लाश

काले धुएं से ढका आसमान

9 मई को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन, लम्बित मामलों का होगा निराकरण

मातृ सुरक्षा से खुशहाली का मार्ग, छत्तीसगढ़ में मातृ वंदना योजना की ऐतिहासिक सफलता

उप मुख्यमंत्री शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख की स्वीकृति

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

SSP विजय अग्रवाल ने ली पाटन अनुभाग की समीक्षा बैठक, दिए कई महत्वपूर्ण : SSP विजय अग्रवाल ने ली पाटन अनुभाग की समीक्षा बैठक, दिए कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

Jagbhan Yadav

Wed, Oct 8, 2025

भिलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा बुधवार को पाटन अनुविभाग के थाना प्रभारियों एवं विवेचकों का लंबित अपराध तथा चालान के निराकरण हेतु समीक्षा बैठक थाना उतई परिसर में लिया गया। समीक्षा दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक थाना प्रभारियों एवं विवेचको से रूबरू होकर उनके पास विवेचना/निराकरण हेतु लंबित रखे अपराधो/चालानों की केस डायरियो का अवलोकन किया गया।

प्रकरणों का 60/90 दिवस समयावधि के भीतर निराकरण किये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। प्रकरण के निराकरण में यदि आरोपी के धरपकड़ हेतु दीगर राज्य पुलिस टीम भेजने की आवश्यकता होने पर नियमानुसार कार्यालय से अनुमति प्राप्त कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देश दिया गया।

इसी क्रम में प्रत्येक थाना क्षेत्र के निगरानी बदमाश/गुण्डा बदमाश/गैंग हिस्ट्रीशीटरो को थाना स्तर/बीट प्रभारी स्तर/सब बीट प्रभारी के द्वारा सतत् रूप से उनकी जाँच कर उनके चाल चलन, गुजर बसर एवं आय के स्त्रोतो के बारे में जानकारी एकत्र करने तथा यदि बदमाश जेल में निरूद्ध हो तो जेल जाकर उस पर मॉनिटरिंग करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।

रिपोर्टकर्ता/फरियादी के थाना में आने पर उसकी सुनवाई कर समस्या अनुरूप निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। पाटन क्षेत्र की सड़को पर गाय मवेशी के बैठे होने से सड़क दुर्घटना मे चोट से बचाव हेतु दुपहिया वाहन चालक हेलमेट का धारण करने व चारपाहिया वाहन चालक सीट ब्लेट का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।

वर्तमान समय में शारीरिक अस्वस्थता से बचाव हेतु नियमित रूप से सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को योगा एवं व्यायाम करने का स्वास्थ्य लाभ संदेश दिया गया।

समीक्षा बैठक में एसडीओपी पाटन अनूप लकड़ा, थाना प्रभारी उतई महेश ध्रुव, थाना प्रभारी अमलेश्वर बसंत बघेल, थाना प्रभारी पाटन अनिल साहू, थाना प्रभारी रानीतराई पुरुषोत्तम कुर्रे, थाना प्रभारी जामगांव फागू राम साहू सहित अन्य विवेचक गण उपस्थित रहे।

Tags :

Raipur durg bhilai kumhari charoda

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें