: SP जितेंद्र शुक्ला ने दो आरक्षकों को किया निलंबित: एक पर बलात्कार का तो दूसरे पर गौ तस्कर के साथ सांठगांठ का आरोप, एक आरक्षक को भेजा जेल
Jagbhan Yadav
Mon, Sep 16, 2024
दुर्ग। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने सोमवार को दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। वही दोनों आरक्षकों पर गंभीर मामले दर्ज किए गए है। एसपी ने दो अलग-अलग आदेश जारी कर दोनों को निलंबित कर लाइन अटैच किया है। पाटन थाना में पोस्टेड रहे निलंबित आरक्षक दिलेश्वर पठारे पर गौ तस्करों का साथ देने का आरोप है। उसने पुलिस की रेड कार्यवाही की जानकारी आरोपियों को पहले से ही दे दी थी। आरक्षक को उसी अपराध में जेल भेज दिया है। वही जामुल थाना में पदस्थ रहे आरक्षक अरूण सिंह पर नाबालिग से बलात्कार का आरोप है।

सोमवार को एसपी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक थाना पाटन के अपराध क्रमांक 160/2024 धारा छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4,6,10 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम की धारा 11 (घ), 61(2) बीएनएस में आरक्षक दिलेश्वर पठारे थाना पाटन की संलिप्तता पाये जाने से आरक्षक दिलेश्वर पठारे को दिनांक 16.09.2024 के अपरान्ह से निलंबित कर रक्षित केन्द्र, दुर्ग सम्बद्ध किया जाता है। निलंबन अवधि में आरक्षक दिलेश्वर पठारे को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
वही जारी दूसरे आदेश के मुताबिक आरक्षक अरूण सिंह, थाना जामुल के विरूद्ध थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 349/2024 धारा 376 (3), 506 भादवि एवं 6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध होने से आरक्षक अरूण सिंह को दिनांक 16.09.2024 के अपरान्ह से निलंबित कर रक्षित केन्द्र, दुर्ग सम्बद्ध किया जाता है। निलंबन अवधि में आरक्षक अरूण सिंह को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। देखे आदेश…



Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन