Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

संदिग्ध हालत में मिली लाश

काले धुएं से ढका आसमान

9 मई को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन, लम्बित मामलों का होगा निराकरण

मातृ सुरक्षा से खुशहाली का मार्ग, छत्तीसगढ़ में मातृ वंदना योजना की ऐतिहासिक सफलता

उप मुख्यमंत्री शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख की स्वीकृति

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

समाजसेवी इंद्रजीत सिंह ने निभाया वायदा, दिवंगत पत्रकार संतोष यादव के द : समाजसेवी इंद्रजीत सिंह ने निभाया वायदा, दिवंगत पत्रकार संतोष यादव के दोनों बच्चों के स्कूल फीस जमा कराया

Jagbhan Yadav

Sat, Oct 11, 2025

भिलाई। हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह ने फिर एक बार अपने किए गए वायदे को निभाया है। उन्होंने बीते 5 अक्टूबर को शहर के दिवंगत पत्रकार संतोष यादव के अंतिम संस्कार के बाद आयोजित शोक सभा में उनके दोनों बच्चों के स्कूल फीस जमा कराने की घोषणा की थी। अपने इस घोषणा को पूरा करने में श्री सिंह ने तनिक भी देर नहीं किया और यूथ सिख सेवा समिति के माध्यम से संतोष यादव की पुत्री अदिति और पुत्र आदित्य के स्कूल फीस 40 हजार 600 रुपए का चेक जारी कर दिया।

उल्लेखनीय है कि विगत 3 अक्टूबर को भिलाई-3 के बजरंग पारा निवासी वरिष्ठ पत्रकार संतोष यादव का 51 वर्ष की उम्र में हृदयाघात से निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार 5 अक्टूबर को उमदा रोड मुक्तिधाम में किया गया। पत्रकार संतोष यादव पर पत्नी सुशीला यादव सहित पुत्री अदिति यादव और पुत्र आदित्य यादव के पालन पोषण की जिम्मेदारी थी।

अचानक उनके नहीं रहने से पत्नी और दोनों बच्चों के समक्ष उत्पन्न विपरीत परिस्थिति को देखते हुए अंतिम संस्कार के बाद आयोजित शोक सभा में यूथ सिख सेवा समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू एवं महासचिव मलकीत सिंह लल्लू ने अदिति और आदित्य यादव के पढ़ाई लिखाई में मदद करने का वायदा किया। ज्योति विद्यालय चरोदा से अदिति व आदित्य के बकाया फीस की जानकारी ली।

यूथ सिख सेवा समिति से दोनों बच्चों का सितम्बर से मार्च महीने तक कुल 7-7 महीने का 20 हजार 300-20 हजार 300 रुपए का अलग-अलग दो चेक ज्योति विद्यालय चरोदा के नाम जारी किया गया। जिसे विद्यालय प्रबंधन को सौंप दिया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें