Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 का शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं…..

अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण

, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: एक नाबालिग सहित 6 बारातियों को जेल, शादी में नाचते वक्त धक्का लगने पर किए थे जानलेवा हमला

Jagbhan Yadav

Mon, Apr 22, 2024

कुम्हारी । शादी में नाचते वक्त धक्का लग जाने से नराज होने वाले आरोपी बारातियो द्वारा पीडित प्रार्थी एवं उनके चचेरे भाई को नकुले धार धार वस्तु एवं ब्लेड से प्राण घातक हमला कर दिया। आरोपी बाराती 6 लोगो में एक अपचारी बालक भी शामिल था। जिसे सम्प्रेषण गृह पूलगावं सुधार गृह में एव अन्य 5 आरोपियों को केन्द्रीय जेल दुर्ग में ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेज दिया गया। कुम्हारी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307 34 147 148 294 506बी, 323 324, 342 भादवि के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस ने बताया कि पीडित प्रार्थी रूपेश यादव पिता शम्भू राम यादव निवासी वार्ड न0 16 परसदा कुम्हारी द्वारा बाना कुम्हारी में दिनांक 21.04.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.04.2024 को अपने रिश्तेदार जयराम यादव के घर ग्राम मोहंदी से वारात आया था जो रात करीब 09.30 बजे आरोपी बाराती एवं कुछ घराती दोनो नाच रहे थे। तभी आरोपी बरातियो को नाचने के दौरान् धक्का लग जाने से नाराज होकर मोहदी से आये आरोपी बारातियो द्वारा पीडित प्रार्थी को मां वहन की गंदी गंदी गाली देते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये आरोपी अपने पास रखे ब्लेड से जान से मारने की नियत से प्रार्थी के गले तथा कान के पास चोट पहुंचाया।

इसी बीच प्रार्थी का चचेरा भाई बर्मेन्द्र यादव बीच बचाव करने आने से उसको भी आरोपियों द्वारा हथियार से दाहिने जांघ में, दाहिने तरफ सीना में तथा नाक में मारकर घोट पहुंचाने से घायल पीडित अस्पताल में भर्ती है, जिसका ईलाज चल रहा है। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध कायम किया गया। थाना प्रभारी जनकराम कुर्रे थाना कुम्हारी द्वारा आरोपियों का पता तलाश किया गया और 6 आरोपी को पकड किया गया।  जो अपराध घटित करना स्वीकार करने से आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय भिलाई- 03, एवं बाल न्यायालय दुर्ग में पेश किया गया। उक्त प्रकरण के आरोपी की पतासाजी एवं कार्रवाई में थाना कुम्हारी के उप० निरीक्षक दीनदयाल वर्मा, सउनि मानसिंह सोनवानी, सउनि अजय सिंह, आरक्षक 648 बंटी सिंह, आरक्षक 1214 मनीष वर्मा, आरक्षक 896 राकेश यादव, आरक्षक 702 ओमप्रकाश राजगडे, थाना कुम्हारी का कार्य सराहनीय रहा है।

गिरफ्तार आरोपी 

  • 1. गिरीराज यादव पिता मनोज यादव उम्र 24 साल निवासी सिकोला बस्ती वार्ड न0 15 थाना मोहननगर जिला दुर्ग छ०ग० 
  • 2. प्रशांत यादव उर्फ दुबालू पिता राजेन्द्र यादव उम्र 26 साल साकिन ग्राम सिकोला बस्ती वार्ड न0 15 थाना मोहननगर 
  • 3. मुकेश मण्डावी पिता सुरेश मण्डावी उम्र 24 साल साकिन वार्ड न0 97 मोहारा दुर्गा चौक थाना बंसत्पुर राजनांदगांव वर्तमान पता वार्ड न0 15 सिकोला बस्ती सदाराम किराना स्टोर्स के पास मोहन नगर 
  • 4. निखिल वर्मा उर्फ बॉबी पिता शिव वर्मा उम्र 21 साल साकिन सिकोला बस्ती वार्ड न0 15 गली नम्बर दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास थाना मोहननगर जिला दुर्ग छ0ग0 
  • 5. वशु यादव पिता संजय यादव उम्र 19 साल साकिन सिकोला बस्ती वार्ड न0 15 गली नम्बर 03 तिरंगा चौक थाना मोहननगर जिला दुर्ग छ0ग0 
  • 6. अपचारी बालक 17 साल 10 माह

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें