: कला मंदिर में प्रदेश के गायकों ने, अपने मधुर गीतों से शमां बांधी
Jagbhan Yadav
Tue, Dec 10, 2024
कला मंदिर में प्रदेश के गायकों ने, अपने मधुर गीतों से शमां बांधी
भिलाई। सांगीतिक संस्था "सुर संगीत संगम एवं आफिसर्स एसोसिएशन भिलाई इस्पात संयंत्र के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 7 दिसंबर को महात्मा गांधी कला मंदिर में एक भव्य संगीत सन्ध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के सुप्रसिद्ध गायकों सत्या पांडे, पुनित श्रीवास, आलोक नारंग, जितेन्द्र तांडी, प्रशान्त, लता बर्मन,प्रनोती गजभिए, माधुरिमा रे, डॉली मुंशी, मंजिता भारद्वाज ने हिस्सा एवं अपनी विशिष्ट गायकी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा पूरे वातावरण को संगीतमयी बना दिया। संगीत प्रस्तुति मशहूर संगीतकार कविंद्र बर्मन के निर्देशन में डालफिन म्यूजिकल ग्रुप द्वारा की गई ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल जी थे,

विशिष्ट अतिथि गण डॉ एम रविन्द्रनाथ अधिशासी निदेशक ( मेडिकल एवं हेल्थ सर्विसेज) भिलाई इस्पात संयंत्र एवं विशिष्ट अतिथि श्री संजय गजभिए (कार्यकारी निदेशक फेरों एलाॅय प्लांट चंद्रपुर), श्री नरेन्द्र बंछोर (अध्यक्ष आफिसर्स एसोसिएशन बीएसपी एवं सेफी चैयरमेन) एवं डॉ दीपक वर्मा (डायरेक्टर स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हासपिटल) थे।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश के सुप्रसिद्ध एंकर सुप्रीयो सेन द्वारा किया गया।




कार्यक्रम की परिकल्पना एवं प्रस्तुति महेश कुमार विनोदिया, डायरेक्टर सुर संगीत संगम म्यूजिकल ग्रुप द्वारा की गई ,संस्था के इस प्रथम आयोजन में श्री नरेन्द्र बंछोर एवं श्री संजय गजभिए जी द्वारा विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में दुर्ग -भिलाई क्षेत्र के दर्शक, संगीत प्रेमी एवं विभिन्न कलाकार भारी संख्या में उपस्थित थे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन