Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रपति 8 जून को करेंगी शौर्य चक्र से सम्मानित

जांच के दौरान मिली खामियां, दो दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड

कई अफसरों के तबादले…देखें लिस्ट..!!

राजधानी के सेंट्रल बैंक जोनल ऑफिस में भीषण आग, दस्तावेज़ व रिकॉर्ड जलकर खाक

राजधानी रायपुर सहित 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: डीजे पर प्रतिबंध का पूर्ण समर्थन- श्रद्धा साहू

Jagbhan Yadav

Thu, Sep 19, 2024

दुर्ग। विगत दिनों से चर्चित विषय डीजे पर प्रतिबंध धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर अंधाधुंध तरीके से डीजे की फूहड़ता के बारे में समाज सेविका श्रद्धा साहू का कहना है कि डीजे पर प्रतिबंध लगाकर सरकार और प्रशासन दोनों ने महिलाओं एवं युवा वर्ग का मान बढ़ाया है। डीजे की ध्वनि इतना ज्यादा खतरनाक एवं जानलेवा जैसे- ब्रेन हेमरेज ,दिल का दौरा पड़ना और बहरेपन जैसी अनेक कई गंभीर बीमारियों का शिकार कर रही थी।


क्योंकि डीजे की फूहड़ता दिनों दिन बढ़ती जा रही थी और हमारे युवा वर्ग डीजे के कारण हमारी संस्कृति और हमारे देवी देवताओं की भक्ति के ऊपर प्रश्न चिन्ह लगाता जा रहा था।
क्या हमें लाइट और डीजे की चकाचौंध के कारण अपने देवी- देवताओं को रात भर,कोई समय सीमा निर्धारित नहीं होता था। विसर्जन करते रहना ,यह कैसी भक्ति है, जब पूरा ब्रह्मांड सोता है और पॉजिटिविटी की ओर होता है तब हमारा युवा वर्ग नशे में चूर डीजे की फूहड़ता में डांस करते हुए हमारे भगवान को नदी- तालाब में विसर्जन करते थे जो सरासर गलत था।


2024 का गणेश विसर्जन एक ऐतिहासिक और गरिमापूर्ण विसर्जन साबित हुआ है, सभी जगहों पर पारंपरिक ढोल ताशा एवं नगाड़े के साथ शांति पूर्वक भगवान का विसर्जन किए हैं जो बहुत ही सराहनीय एवं मानवीय तथा नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाला कदम है।
श्रद्धा साहू पिछले कई वर्षों से पर्यावरण प्रदूषण पर काम कर रही है और उनका मानना है कि ध्वनि प्रदूषण भी जानलेवा साबित हो रहा था। डीजे को प्रतिबंधित करके निश्चित ही इस जानलेवा ध्वनि प्रदूषण से हम बच सकते हैं और अपनी युवा पीढ़ी को तथा अपनी संस्कृति और संस्कार को पारंपरिक गीत- संगीत से संजोकर रख सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें