Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

रायपुर समेत कई जिलों में बारिश-आंधी; अगले 24 घंटे के लिए वज्रपात अलर्ट

हार्दिक-रोहित को देखने विमानतल पर उमड़े फैंस

14 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

इश्क नहीं हुआ मुकम्मल तो 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान

लोक निर्माण विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा……

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

स्व. बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया स् : स्व. बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस।

Jagbhan Yadav

Mon, Aug 18, 2025

स्व. बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस।

कुम्हारी। स्व. बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय कुम्हारी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ. सोनिता सत्संगी एवं अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद प्रतिनिधि मिथलेश यादव, पार्षद श्रीमती रितिका यादव, पार्षद प्रवीण राव व पार्षद लोकेश साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिकों एवं महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक ,कर्मचारीगण एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता एवं भाषण प्रस्तुत कर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने उद्बोधन में प्राचार्य महोदया ने स्वतंत्रता, राष्ट्रीय एकता एवं नागरिक कर्तव्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने भी संक्षिप्त किन्तु सारगर्भित शब्दों में देशभक्ति एवं एकता का संदेश दिया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने गर्व और उत्साह के साथ आत्मसात किया।

Tags :

Thenewsindialive##kumhari#education#school

Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today new

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें