: श्रीमती पद्मावती साहू सु श्री दुर्गा आदि ने आज नगर पालिका अध्यक्ष श्री मती मीना वर्मा को बधाई एवं शुभकामनाये देने पालिका में सौजन्य भेंट की l
Jagbhan Yadav
Thu, Mar 27, 2025
कुम्हारी सियान सदन के पदाधिकारी गण अध्यक्ष मुरारी लाल साव सचिव बी एल साहू सहित महिला प्रमुख
वरिष्ठ सुश्री एन लक्ष्मी श्री मती मीना साहू श्रीमती पद्मावती साहू सु श्री दुर्गा आदि ने आज नगर पालिका अध्यक्ष श्री मती मीना वर्मा को बधाई एवं शुभ कामनाये देने पालिका में सौजन्य भेंट की l
सियान सदन के सभी सदस्यों की ओर से पुष्प भेंट कर बधाई देते हुए सियान सदन के उद्देश्यों एवं कार्यों से अवगत कराया गया l पालिका अध्यक्ष श्री मती मीना वार्म ने अपने सहज सरल व्यक्तित्व के अनुरूप हाल चाल पूछा l उन्होने कहा सियान हमारे मार्गदर्शक होते है अनुभवी होते है सियान सदन के लिये मूल भूत जरूरतों को शीघ्र पूरा करेंगे l शासन की ओर से प्रत्येक वार्डो के लिये कार्य योजना बनाकर भेजा जा रहा है l नगर के विकास के लिये हम कृत संकल्पित है l सियान सदन के अहाता निर्माण सहित अन्य कार्यों को शीघ्र पूरा करेंगे l सियान सदन के अध्यक्ष ने पालिका अध्यक्ष श्री मती मीना वर्मा को कार्यों से अवगत कराते हुए बच्चों को निशुल्क कोचिंग,महिलाओ के लिये हेल्थ केयर तथा नगर प्रतिभा सम्मान जैसे कार्य हुए है l पारिवारिक आपसी विवादो को मिल बैठ कर सुलझाने में सफल हुए है l साहित्यिक सामाजिक तथा सांस्कृतिक आयोजनो के द्वारा जन चेतना जन जागरूकता तथा शिक्षा स्वास्थ्य के प्रसार प्रचार हमारे निहित उद्देश्य है l
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन