Friday 8th of May 2026

ब्रेकिंग

आज चंद्रमा ने किया धनु से मकर राशि में गोचर, जानिए धन, प्रेम और करियर मामलों में कैसा रहेगा

साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, जानें शुक्रवार का शुभ मु

, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

सांसद पाडेय बोले - यह बघेल की हताशा का प्रतीक

लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी पहल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: रीता ने की कुम्हारी वार्ड 14 से दावेदारी, वार्ड के समग्र विकास का वादा, जनता का स्नेह, अन्य दावेदारों के लिए चुनौती

Jagbhan Yadav

Thu, Jan 23, 2025

हर चुनाव में अपने बूथ से भाजपा प्रत्याशियों को दिलाई है जीत

कुम्हारी/ कुम्हारी नगर पालिका चुनाव में वार्ड क्रमांक 14 से भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री श्रीमती रीता पांडेय ने पार्षद पद टिकट के लिए भारतीय जनता पार्टी में दावेदारी की है। संगठन के प्रति उनका समर्पण, आम जनता से सरोकार, वार्ड ही नहीं पूरे पालिका क्षेत्र में उनकी सक्रियता, विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियां एवं आम जनता के बीच उनकी लोकप्रियता ही इस प्रबल दावेदारी की वजह मानी जा रही है। सबसे खास बात यह भी है कि वे अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महिला एकता परिषद की वे प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।श्रीमती रीता पांडेय पति राजेश पांडेय गृहणी होने के साथ आम लोगों के बीच सक्रिय रहने के अलावा राजनीति एवं सामाजिक रूप से भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। रीता भारतीय जनता पार्टी की 2001 से सक्रिय सदस्य हैं इसके अलावा बूथ क्रमांक 21 में विगत 15 वर्षों से आम लोगों के बीच सक्रिय रूप से समर्पित हैं, यही वजह है कि पाटन विधानसभा एवं दुर्ग लोकसभा चुनाव के दौरान उक्त बूथ में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली।महिला उत्थान एवं सशक्तिकरण का संकल्प

श्रीमती रीता पांडेय महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के प्रति संकल्पित होकर कार्य कर रहीं हैं। वे जगन्नाथ शक्ति केंद्र की सहसंयोजक होने के साथ ही कुम्हारी मंडल महिला विंग में सेल्फी अभियान प्रभारी एवं सदस्यता अभियान प्रभारी का दायित्व भी बखूबी निभा रही हैं। इसके अलावा जन सरोकारों से जुड़ते हुए वह पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी काम किया है इस वजह से उन्हें सम्मान भी मिला है। वहीं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य के लिए दामिनी अवार्ड से भी उन्हें सम्मानित किया गया था। वहीं वसुधैव कुटुंबकम् एवं कई अन्य संगठनों द्वारा भी समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है।
जनता का मान, मेरा स्वाभिमान

वार्ड क्रमांक 14 एल आई जी 1, 259 कुम्हारी निवासी श्रीमती रीता पांडेय कहती हैं कि जनता का मान सम्मान ही मेरा स्वाभिमान है। आम जनता की सुविधाओं को लेकर भी लगातार सक्रिय रही है यही उनकी लोकप्रियता की वजह है। हम जनता से मिले स्नेह को देखते हुए ही उन्होंने संगठन से टिकट की मांग की है। संगठन उन्हें पार्षद पद के लिए टिकट के रूप में जिम्मेदारी देता है तो वे संगठन और आम जनता की कसौटी पर खरा उतरेंगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें