Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

सांसद पाडेय बोले - यह बघेल की हताशा का प्रतीक

लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी पहल

डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

कल 45 सिनेमाघरों में होगी रिलीज

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: थाना प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी करना बजरंग दल वालों की साजिश है: सभापति कृष्णा चंद्राकर

Jagbhan Yadav

Tue, Feb 18, 2025

भिलाई 03। मंगलवार को पुरानी भिलाई थाना में बजरंग दल के कार्यकताओं ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की। जिसके बाद यह खबर आस पास के क्षेत्र में खबर आग की तरह फैल गई। पुरानी भिलाई थाना के पास ही स्थित नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा में भी इस पर चर्चा होनी शुरू हो गई।

इस पर नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के सभापति कृष्णा चंद्राकर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि थाना प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी करना बजरंग दल वालों की साजिश है, पूर्व में जब हमारे साथ भी घटना हुई थी तब भी बजरंग दल वालों ने टीआई पर दबाव बनाकर हमारे ऊपर दबावपूर्ण धारा लगवाना चाहते थे।

यही अपराधी लोग पुष्पराज सिंह और इनके जो नाम आया है, यही लोग बलाते है कि बड़े लोग को गिरफ्तार नहीं करते है, छोटे लोग को गिरफ्तार करते है, तो हम लोग के मामले में ये था कि धारा तो लगाया था टीआई ने माननीय न्यायालय ने हमलोगों को जमानत दिया था कि धारा बनता नहीं है लेकिन आज इनके ऊपर बात आया तो क्यों बोल रहे है कि टिआई को हटाओ, टीआई तो सही है, शासन का काम कर रहा है, समाज का काम कर रहा है, कानून का काम कर रहा है, ऐसे टीआई को क्यों हटाना चाह रहे है।

हमलोग चुप है क्योंकि टीआई ने अपना कर्तव्य का पालन किया था और आज भी कर रहा है, इसमें इनलोगों को तकलीफ किस बात की है कि टिआई हटाओ- टीआई हटाओ बोल रहे है। थाने में घुसकर गुंडागर्दी कर रहे है। जब हमलोग अपराधी को थाने में लेजाकर दिए थे उस हमलोग का गुंडागर्दी कहलाया, उसमें अपहरण का धारा लगाया गया, उनको माननीय न्यायालय ने गलत साबित किया है।

हम तो चाह रहे है कि एसपी साहब, सीएसपी साहब और टीआई साहब की आप लोग ऐसे ही डटे रहे और कानून के साथ रहे। आप लोग कानून के रखवाले लोग है, कानून का साथ दे, यही आशा करते है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें