Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

संदिग्ध हालत में मिली लाश

काले धुएं से ढका आसमान

9 मई को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन, लम्बित मामलों का होगा निराकरण

मातृ सुरक्षा से खुशहाली का मार्ग, छत्तीसगढ़ में मातृ वंदना योजना की ऐतिहासिक सफलता

उप मुख्यमंत्री शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख की स्वीकृति

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

रामेंद्र सिंह होंगे जामुल थाना के नए प्रभारी: जितेन्द्र वर्मा को भिलाई : रामेंद्र सिंह होंगे जामुल थाना के नए प्रभारी: जितेन्द्र वर्मा को भिलाई नगर, बसंत बघेल को अमलेश्वर थाना की मिली जिम्मेदार

Jagbhan Yadav

Mon, Oct 6, 2025

दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने रविवार की देर रात निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक को तबादला आदेश जारी किया, जिसमें दो थाना प्रभारी को रक्षित केंद्र दुर्ग भेज दिया है वहीं राजनांदगांव जिले से ट्रांसफर होकर आए तीन नए निरीक्षकों को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

जारी आदेश में निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा को रक्षित केन्द्र दुर्ग से थाना प्रभारी भिलाई नगर, निरीक्षक रामेन्द्र कुमार सिंह को रक्षित केन्द्र दुर्ग से थाना प्रभारी जामुल, निरीक्षक बसंत कुमार बघेल को रक्षित केन्द्र दुर्ग से थाना प्रभारी अमलेश्वर, निरीक्षक प्रशांत मिश्रा को थाना प्रभारी भिलाई नगर से थाना प्रभारी वैशाली नगर, निरीक्षक राजेश मिश्रा थाना प्रभारी जामुल से रक्षित केन्द्र दुर्ग और निरीक्षक प्रकाशकांत को थाना प्रभारी पुलगांव से रक्षित केन्द्र दुर्ग भेजा है।

वहीं उप निरीक्षक अमित अंदानी को थाना प्रभारी वैशाली नगर से थाना प्रभारी पुलगांव, उनि खेलन साहू को थाना पुलगांव से चौकी प्रभारी अंजोरा की जिम्मेदारी सौंपी है।

साथ ही सहायक उप निरीक्षक राजकुमार देशमुख को थाना पुलगांव से चौकी प्रभारी नगपुरा, सहायक उप निरीक्षक संतोष साहू को चौकी प्रभारी अंजोरा से साइबर सेल जिला दुर्ग और सहायक उप निरीक्षक मनोज यादव को चौकी प्रभारी नगपुरा से थाना भिलाई-3 स्थानांतरण किया गया है।

Tags :

Raipur durg bhilai kumhari charoda

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें