Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी

टपकाती छत से मिली मुक्ति वर्षों का सपना हुआ पक्का- चौतलाल

शक्ति और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिबिंब- मंत्री वर्मा

मुख्यमंत्री कन्या विवाह और सुशासन तिहार में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री ने कहा अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: स्व. बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय कुम्हारी में रविंद्रनाथ टैगोर जयंती पर हुआ कार्यक्रम।

Jagbhan Yadav

Sat, May 10, 2025

स्व. बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय कुम्हारी में रविंद्रनाथ टैगोर जयंती पर हुआ कार्यक्रम।

कुम्हारी । उक्त कार्यक्रम बी.ए द्वितीय सेमेस्टर के दक्षता विकास कार्यक्रम (एस.ई.सी.) के अंतर्गत संचालित संप्रेषण कला एवं सृजनात्मक हिंदी हेतु आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों के कौशल को निखरना है। कार्यक्रम का आरंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती में दीप प्रज्वलन से हुआ तत्पश्चात छात्र-छात्राओं जिसमें दीपिका चेलक, पल्लवी साहू, मनीषा साहू, मोहन बाग, योगेश्वरी साहू इत्यादि ने भाषण, कविता ,कहानी इत्यादि के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य महोदया (श्रीमती )सोनिता सत्संगी ने छात्र-छात्राओं के द्वारा की गई इस कार्यक्रम के तैयारी की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभा तो सभी में रहती है केवल बाहर निकालने की जरूरत होती है आज आप लोगों ने जो कार्यक्रम का आयोजन किया प्रशंसनीय है।

आगे उन्होंने रविंद्रनाथ टैगोर जी के बारे में बताते हुए कहा कि रविंद्रनाथ टैगोर जी विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक एवं समाज सुधारक थे।वे एशिया के प्रथम नोबेल पुरस्कार सम्मानित व्यक्ति है। उन्होंने हमारा राष्ट्रगान "जन- गण - मन" तथा बांग्लादेश का राष्ट्रगान "आमार सोनार बांग्ला" लिखा है। टैगोर जी आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने लगभग एक सदी पहले थे। यह कार्यक्रम एस.ई.सी. विषय समन्वयक डॉ. कावेरी जायसवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन बी. ए. द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा कावेरी भारती एवं आभार प्रकट हीना साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक, कर्मचारीगण एवं सभी संकाय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें