निजी विद्यालय संचालकों को दिवाली में मिला तोहफा, प्रतिपूर्ति राशि खाते : निजी विद्यालय संचालकों को दिवाली में मिला तोहफा, प्रतिपूर्ति राशि खाते में डालें गए।
Jagbhan Yadav
Sat, Oct 18, 2025
निजी विद्यालय संचालकों को दिवाली में मिला तोहफा, प्रतिपूर्ति राशि खाते में डालें गए।

दुर्ग ।दिवाली में दुर्ग जिले के निजी विद्यालय संचालकों को बड़ा तोहफा मिला है। 2024- 25 की प्रतिपूर्ति राशि निजी विद्यालयो को प्राप्त हो गई है ।जिसका इंतजार काफी लंबे समय से था। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव गुप्ता और दुर्ग जिले के जिला अध्यक्ष हरीश साहू ने इसके लिए विशेष प्रयास किया था।

हाल ही में जिला अध्यक्ष हरीश साहू,जगभान यादव ,खोमन पटेल ,दयाराम साहू ,सुशील साहू समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मुलाकात कर अपनी समस्या बताते हुए प्रतिपूर्ति राशि शीघ्र देने की मांग की थी। जिस पर गजेंद्र यादव ने तत्काल अपने गृह जिले के निजी विद्यालय संचालकों को बड़ी राहत देते हुए प्रतिपूर्ति राशि देने के आदेश दिए । जिसके लिए छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का आभार माना है।

Tags :
bhilai kumhari durg charoda
विज्ञापन
विज्ञापन